Condemnation motion against America, 184 countries including India supported: अमेरिका के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, भारत समेत 184 देशों ने किया समर्थन

0
273
joe biden image
joe biden image

एपी,संयुक्त राष्टÑ। अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया जिसका समर्थन 184 देशों ने किया। इस समर्थन में भारत भी शामिल रहा। दरअसल अमेरिका ने क्यूबा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैंजिसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्रमेंनिंदा प्रस्ताव पारित किया गया। संयुक्त राष्ट्र मेंइस प्रस्ताव का कुल 193 सदस्य देशों में से 184 ने समर्थन किया है। अमेरिका और इजरायल ने इस प्रस्ताव का वि रोध किया। इसके अलावा ब्राजील, कोलंबिया और यूक्रेन इस ने इस प्रक्रिया मेंभाग नहीं लिया। जबकि चार देशों ने वोट ही नहीं किया। इन देशों में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, म्यांमार, मोलडोवा और सोमालिया शामिल हैं। प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले अमेरिकी राजनयिक रोडनी हंटर ने बाइडेन प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि हमारा मतदान इसके खिलाफ है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका मानता है कि लोकतंत्र और ह्यूमन राइट्स की रक्षा के लिए यह अहम है। क्यूबा को लेकर यह हमारी नीति का प्रमुख आधार रहा है।

SHARE