Children get sanitizer instead of polio drop in Maharashtra, 3 officers suspended: महाराष्ट्र में बच्चों को मिला पोलियो ड्राप की जगह सैनिटाइजर , 3 अधिकारी निलंबित

0
185

यावतमाल। महाराष्ट्रके यावतमाल में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां ब च्चों को पोलियो ड्राप पिलाने की जगह सेनेटाइजर पिला दिया गया। जिसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गईऔर उन्हें अस्पताल मेंभर्ती करना पड़ा। महाराष्ट्र में पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों केसाथ ऐसा हुआ। उन्हेंपोलियो की दवा की बजाय सैनिटाइजर पिलाने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यावतमाल डिस्ट्रिक्ट काउंसिल चीफ एग्जीक्यूटिव आॅफिसर श्रीकृष्ण पांचाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब सभी बच्चे ठीक हैं। उन्होंने बताया कि एक स्वास्थ्य कर्मी, एक डॉक्टर और एक आशा वर्कर को इस मामले में निलंबितकिया जाएगा। श्रीकृष्ण पांचाल नेएजेंसी को बताया कि ‘यावतमाल में पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो की बूंदों के बजाय सैनिटाइजर की ड्रॉप्सदे दी गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल वे ठीक हैं। इस मामले में एक स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर और एक आशा वर्कर को निलंबित किया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 जनवरी को साल 2021 के लिए पल्स पोलियो अभियान शुरू किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक भारत में पोलिया का अंतिम मामला 13 जनवरी, 2011 को आया था। देश में पोलियो फिर से फैले इसे पूरी तरह से खत्म करने केलिए साल में दो बार वैक्सीन प्रोग्राम चलाया जाता है। अफगानिस्ता और पाकिस्तान देशों में अभी भी यह बीमारी मौजूद है।

SHARE