Bulldozer on illegal construction of MLA Masood: फ्रांस का विरोध कांग्रेस विधायक को मंहगा पड़ा, विधायक मसूद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

0
264

मध्यप्रदेश के भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन किए गए थे। इस विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्जकी गईहै। साथ ही एफआईआर के ठीक एक दिन बाद गुरुवार को भोपाल मेंआरिफ मसूद के बड़ी झील के पास अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोंकेखिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। नगर निगम के अनुसार बड़ी झील के पास अवैध रूप से निर्मित लगभग 12 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैले निर्माण को ढहानेकी प्रक्रिया सुबह शुरू हुई। दिन में ग्यारह बजे तक अवैध निर्माण का काफी बड़ा हिस्सा गिरा दिया गया। बिुधवार को भोपाल के तलैया थाने में विधायक आरिफ मसूद और छह अन्य लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला धर्म संस्कृति समिति के एक पदाधिकारी डॉ दीपक रघुवंशी की शिकायत पर दर्ज किया गया। आरोपियों पर आरोप है कि यहां पिछले सप्ताह इकबाल मैदान पर फ्रांस के राष्ट्रपति के विरोध में प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काई गईं। विधायक मसूद की मौजूदगी में प्रदर्शन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला और झंडा जलाया गया था। इस दौरान वक्ताओं ने आपत्तिजनक भाषण भी दिए थे।

SHARE