Body of Mandal president of party found near West Bengal-BJP office: पश्चिम बंगाल-भाजपा कार्यालय के पास मिला पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव

0
248

नई दिल्ली। देश में जल्द ही पांच राज्यों के चुनाव होनेहैं। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और भाजपा सीधी टक्कर में हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं का लगातार बंगाल में दौरा जारी है। विधानसभा की तरीखों के नजदीक आने सेराज्य में हिंसा भी बढ़ रही है। भाजपा और टीएमसी के बीच सत्ता हासिल करने की कोशिश युद्ध स्तर पर की जा रही है। इस बीच यहां राजनीतिक हिंसा भी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में कूचबिहार के दिनहाटा में भाजपा कार्यालय के पास के पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव बरामद हुआ। जिसके बाद यहां हड़कंप का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर सेइस हत्या के लिए टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया गया है। भाजपा का कहना है कि यह यह एक पूर्व-नियोजित हत्या है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से यह कहा जा रहा है कि टीएमसी वालेचाहते हैं कि हम (भाजपा कार्यकर्ता) डर के मारे घरों में बैठें, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। गौरतलब हैकि कोलकात्ता सेनजदीक सोनारपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता विकास नस्कर का शव पेड़ से लटकता मिला था। जबकि भाजपा ने कार्यकर्ता की हत्या की बात कही। वह बूथ नंबर 57 का भाजपा कार्यकर्ता था। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि विकास नस्कर को टीएमसी के गुंडों ने मारकर उसके शव को रस्सी के सहारे पेड़ से टांग दिया और ऐसा दिखाने का प्रयास किया गया कि उसने आत्महत्या की। इस साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा और टीएमसी की जोरदार टक्कर हो रही है। टीएमसी अपने बीतेदस साल के राज को बचाने की पूरी कोशिश मेंहैंजबकि भाजपा टीएमसी के दस सालोंकेशासन को समाप्त कर सत्ता हतियाना चाहती है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 मार्च से शुरू होगा। मतदान आठ चरणों में 29 अप्रैल तक चलेगा जिसके बाद दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

SHARE