भारत की कड़ाई केबाद यूरोपीय संघ के सात देशों ने कोविशील्ड लगवाने वालों को दी यात्रा अनुमति

0
259
Covid-19-vaccine
Covid-19-vaccine

नईदिल्ली। यूरोपीय देशों नेकोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी न नहीं दी थी। जिसे लेकर यूरोप संघ पन भारत दबाव बना रहा था। आखिरकार यूरोपीय संघ के सात देशों ने भारत मेंबनी कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। अब कोविशील्ड वैक्सीन का मंजूरी दे दी है। जिसका अर्थहैकि अब कोविशील्ड वैक्सीन लेने वाले लोग यूरोप के इन सात देशोंकी यात्रा कर सकेंगे। यानी अब कोविशील्ड वैक्सीन लेने वाले लोग इन सात देशों की यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि एक दिन पहले ही खबर थी कि ईयूदेशों को भारत ने साफ तौर पर कह दिया है कि जब तक वे कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीके लगवाने वालों के सर्टिफिकेट स्वीकार नहंी करेंगे तब तक भारत भी ईयू के डिजिटल कोविड सर्टिफिकेट को नहीं मानेगा। मंजूरी देने वाले देशों में आॅस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, स्लोवेनिया, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड और स्पेन शामिल हैं। बता दें कि कोविशील्ड टीका आॅक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है, जिसे भारत में सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया कोविशील्ड के नाम से बना रहा है। भारत नेईयू देशोंके 27 सभी सदस्योंसेकहा था कि टीके लगवा चुके भारतीयों को यूरोप की यात्रा करने की अनुमति दें। साथ ही यह भी भारत नेईयूदेशों से यह भी कहा था कि कोविन पोर्टल के माध्यम से जारी टीकाकरण प्रमाणपत्र को स्वीकार किया जाए।

SHARE