नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाओंका सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटनाओं की खबरेंआती रहती हैं। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम लिए भेज दिया है। प्रा प्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर फलेदा कट के पास एक टाटा गाड़ी फलोंऔर लहसुन प्याज लेकर आगरा की ओर जा रही थी। गाड़ी मेंएकाएक आगे केपहिए में पंचर हो गया जिसके कारण डिवाइडर क्रास कर आगरा-नोएडा रोड पर आ गई। जिसके बाद यह गाड़ी आगरा की ओर से आ रही एक ब्रेजा गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में ब्रेजा गाड़ी में सवार नितिन शर्मा पुत्र छैल बिहारी, उर्वशी पत्नी नितिन शर्मा, उषा शर्मा, सतीश चौधरी और एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति आईसीयू में भर्ती है। मृतक सतघरा कॉलोनी थाना छाता मथुरा के रहने वाले हैं।
4 people killed in Yamuna Expressway collision with Tata 407 and Brezza: यमुना एक्सप्रेस-वे पर टाटा 407 और ब्रेजा की टक्कर, 4 लोगों की मौत
RELATED ARTICLES