HTET Exam 2021 Result Declared एचटेट परीक्षा-2021 का परिणाम घोषित

0
1489
HTET Exam 2021 Result Declared
HTET Exam 2021 Result Declared

HTET Exam 2021 Result Declared एचटेट परीक्षा-2021 का परिणाम घोषित

आज समाज डिजिटल, भिवानी :

HTET Exam 2021 Result Declared : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, (HTET Exam 2021 Result Declared) भिवानी की ओर से 18 और 19 दिसंबद, 2021 को संचालित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 लेवल-1, 2 और 3 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया हैं, जोकि बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

पीजीटी के 14.52 फीसद अभ्यथी उत्तीर्ण

इस परीक्षा में लेवल-1 (पीआरटी) के कुल 13.70 प्रतिशत, (HTET Exam 2021 Result Declared)  लेवल-2 (टीजीटी) के कुल 04.30 प्रतिशत एवं लेवल-3 (पीजीटी) के कुल 14.52 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।(HTET Exam 2021 Result Declared) बोर्ड मुख्यालय पर बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ.) जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष  वीपी यादव एवं सचिव  कृष्ण कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 1,87,951 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 58,391 पुरूष, 1,29,559 महिलाएं व 01 ट्रांसजेंडर शामिल है।

इतने परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में कुल 39,708 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 12,844 पुरुषों में से 2,147 एवं 26,863 महिलाओं में से 3,293 उत्तीर्ण हुई। उन्होंने बताया कि पुरूष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 16.72 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 12.26 प्रतिशत रहा। उन्होंने आगे बताया कि लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में कुल 77,510 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 22,911 पुरूषों में से 1,327 एवं 54,599 महिलाओं में से 2,004 उत्तीर्ण हुई।  उन्होंने बताया कि पुरूष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 05.79 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 03.67 प्रतिशत रहा।

70733 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

उन्होंने बताया कि इसके अलावा लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में कुल 70,733 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 22,636 पुरूषों में से 3,633 एवं 48,097 महिलाओं में से 6,636 उत्तीर्ण हुई। उन्होंने बताया कि पुरूष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 16.05 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 13.80 प्रतिशत रहा। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त हाई-टैक कंट्रोल रूम से प्रदेशभर के सभी एचटेट परीक्षा केंद्रों की पल-पल की लाईव मॉनिटरिंग सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से करते हुए प्रथम बार अनुचित साधन के 66 केस दर्ज किए गए थे।

SHARE