फाल्गुन मासिक दुर्गाष्टमी पर्व 10 मार्च को Falgun Durgashtami Festival On 10 March

0
440
Falgun Durgashtami Festival On 10 March
Falgun Durgashtami Festival On 10 March

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :
Falgun Durgashtami Festival On 10 March : हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है। मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है। मासिक दुर्गाष्टमी पर विधि- विधान से मां दुर्गा की उपासना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा- अर्चना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। फाल्गुन मास में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 10 मार्च 2022 को मनाया जाएगा।

Falgun Durgashtami Festival On 10 March
Falgun Durgashtami Festival On 10 March

मुहूर्त

फाल्गुन, शुक्ल अष्टमी प्रारम्भ  10 मार्च – 02:56 प्रात:,  11 मार्च,  अष्टमी समाप्त – 05:34 प्रात:

पूजा सामग्री

लाल चुनरी, लाल वस्त्र, मौली, श्रृंगार का सामान, दीपक, घी/ तेल, धूप, नारियल, साफ चावल
कुमकुम, फूल, देवी की प्रतिमा या फोटो, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, बताशे या मिसरी
कपूर,  फल-मिठाई, कलावा।

पूजा- विधि

सुबह उठकर जल्गी स्नान कर लें, पूजा स्थान पर गंगाजल डालकर शुद्धि कर लें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें
मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

Also Read:  यहां स्वयं प्रकट हुआ शिवलिंग, खाली नहीं जाती मुराद 550 Years Old Lord Shiva Temple

Also Read:  भगवान शंकर की अश्रु धारा से बना सरोवर Jalandhar Shri Devi Talab Mandir 

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE