फाल्गुन मास आमलकी एकादशी 14 मार्च को  Falgun Amalaki Ekadashi On 14th March

0
501
Falgun Amalaki Ekadashi On 14th March

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :
Falgun Amalaki Ekadashi On 14th March : हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व होता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। एकादशी के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती है।

एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 14 मार्च, 2022 को पड़ रही है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

 Falgun Amalaki Ekadashi On 14th March

आमलकी एकादशी मुहूर्त-  Falgun Amalaki Ekadashi On 14th March

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ – मार्च 13, 2022 को 10:21 प्रात:
  • एकादशी तिथि समाप्त – मार्च 14, 2022 को 12:05 शाम

आमलकी एकादशी पूजाविधि Falgun Amalaki Ekadashi On 14th March

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।                  घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।                        भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।                               भगवान की आरती करें।

भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।

इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

SHARE