• बिजली विभाग से मनदीप नेहरा ब्लॉक प्रधान मनोनित किए

Jind News (आज समाज) जींद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का ब्लॉक स्तरीय त्रिवार्षिक सांगठनिक प्रतिनिधि सम्मेलन गुरूवार को पटवार भवन में आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता निवर्तमान ब्लॉक प्रधान मनदीप नेहरा ने की जबकि मंच संचालन ब्लॉक सचिव सतीश भारद्वाज ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन आल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकारें कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के प्रति गंभीर नही हैं। हरियाणा में भाजपा सरकार के लगातार तीन कार्यकाल बीत जाने के बावजूद पिछले 11 वर्षों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की न तो कोई नई नीति बनी और न ही पुरानी नीतियों को लागू किया गया। इसके उलट पहले से बनी नीतियों को भी खत्म कर दिया गया।

अपनाना पड़ेगा आंदोलन का रास्ता

पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने से सरकार ने साफ इंकार कर दिया है। ऐसे हालातों में कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इसके उपरांत चुनाव पर्यवेक्षक एवं सर्व कर्मचारी संघ जिला जींद प्रधान संजीव ढांडा की देखरेख में आगामी तीन वर्षों के लिए नई ब्लॉक कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें मनदीप नेहरा बिजली विभाग से ब्लॉक प्रधान मनोनित किए गए।

नीरज स्वास्थ्य विभाग से सचिव, सुनील सिंचाई विभाग से  कैशियर, बलजीत जांगड़ा पब्लिक हेल्थ विभाग से वरिष्ठ उपप्रधान, प्रवीण वर्मा  सहसचिव, कर्मबीर व मांगे राम उपप्रधान, सोनी सिंह प्रेस सचिव, जसबीर ऑडिटर मनोनित किए गए।

राज्य सचिव सुनीता कालीरमन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर वेद ढिल्लो, सुशील ईक्कस, धर्मवीर भंभेवा, विजेंद्र शर्मा, जयबीर जुलानी, अमित बूरा, बलराज,  अनूप, राजेश कलीरमन आदि मौजूद रहे। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रधान मनदीप नेहरा ने कर्मचारियों के हितों की लड़ाई को और मजबूती से लडऩे का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़े : Jind News : राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन