- जिले में औसतन नौ एमएम बारिश, जुलाना में 25 एमएम बारिश दर्ज
- आठ डिग्री लुढ़का तापमान, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
Jind News (आज समाज) जींद। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उकेर दी। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 84 प्रतिशत तथा हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। जुलाना में सबसे ज्यादा बारिश 25 एमएम दर्ज की गई। जींद तथा नरवाना में 14-14 एमएम, अलेवा चार एमएम, सफीदों में तीन एमएम तथा उचाना तथा पिल्लूखेड़ा में दो-दो एमएम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आकाश में बादलवाई के साथ बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आठ अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आकाश मे बादलवाई के बनी रहने के साथ बारिश की संभावना बनी है। तापमान में भी गिरावट आएगी, किसान मौसम को ध्यान मे रख कर कृषि कार्य करें।
आकाश में छाए बादलों से बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने रविवार देर शाम को करवट ले ली थी। धूल भरी आंधी चलने साथ हुई बंूदाबांदी ने कुछ धूल से राहत दिलाई। हवा तेज तथा ठंडी रही। रातभर आकाश मे बादलो को जमावडा लगा रहा। सोमवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों तथा गुलाबी ठंड के साथ हुआ। दिन चढऩे के बादल गहरे होते चले गए। दोपहर को बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा नही हुई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तथा न्यूनतम तापमान मे दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आकाश में छाए बादलों से बारिश के आसार भी बने रहे। बारिश ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है।
जिले में लगभग चार लाख टन धान फसल की आवक
धान, बाजरा, कपास की फसले खेत से लेकर मंडियों तक फैली हुई है। किसानों को कहना है कि अगर बारिश होती है तो फसलो को काफी नुकसान पहुंचेगा। रात को धूल भरी आंधी के कारण कुछ स्थानों पर धान फसल पसर गई। वहीं बारिश से मंडियों में पड़ी लाखों क्विंटल धान फसल भी भीग गई। फसलें मंडियो में खुले आसमां तले पड़ी हुई हैं। जिले में लगभग चार लाख टन धान फसल की आवक हो चुकी है। डेढ़ लाख क्विंटल के लगभग धान फसल बिक चुकी है। आवक भी तेजी से हो रही है। बारिश ने कृषि कार्यों पर भी ब्रेक लगा दिया है।
यह भी पढ़े : Jind News : सभी विभाग आपसी समन्वय और उत्तरदायित्व की भावना से करें कार्य : डीसी