- हरियाणवी, पंजाबी, बालीवूड गीतों पर प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
Jind News, आज समाज, जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य जयनारायण गहलावत की अध्यक्षता में शुक्रवा को सीआरएसयू के नरवाना जोन के पांचवें क्षेत्रीय युवा समारोह का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने किया। सायंकालीन सत्र में मुख्यअतिथि के तौर पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. रामपाल सैनी ने शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि युवा को अगर उल्टा करें तो वायु बनता है। वायु का जो वेग है, वो किसी के रोके नही रूकता है। आज युवा वायु के समान है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप लोगों के बलबूते, युवाओं के बलबूते पर ही 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जो घोषणा की है। वो आज हिंदुस्तान के प्रत्येक नागरिक की सोच बन चुकी है। इसका सबसे बडा अहम हिस्सा आप लोग हैं।
हिंदुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाने की घोषणा
उन्होंने युवाओं के बल पर ही हिंदुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाने की घोषणा की है वो आपके बलबूते पर ही की है। जो हमारे देश के प्रधानमंत्री का सपना है, उसे पूरा करने का काम करेंगे। वहीं पर आपके सामने अवसर व चुनौतियां भी हैं। टैक्रोलोजी तेजी से बदल रही है। दुनिया टैक्रोलोजी पर आधारित हो चुकी है। मेहनत की आदत को बनाना है और अनुशासन को अपना हथियार बनाना है। ईमानदारी को भी अपनी पहचान बनाना है। यह हमे आगे ले जाने का रास्ता है। कदम बढ़ते रहें, यही जीत की निशानी है। रूक कर भी क्या मिलेगा, चलने में यही कहानी है। जो सपनो को हकीकत देने का जुनून रखते हैं, वो ही देश के युवाओं की सबसे बड़ी निशानी है।
पांच कॉलेज के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
इस क्षेत्रीय युवा समारोह के तहत पांच कॉलेज के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के लिए कॉलेज में तीन मंच बनाए गए हैं। पहले दिन प्रथम मंच पर हरियाणवी एकल नृत्य (महिला पुरूष), शास्त्रीय नृत्य, रसिया हरियाणवी सामुहित नृत्य, ग्रुप डांस (जर्नल) का आयोजन किया गया। दूसरी स्टेज पर क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल इंडियन, फॉक सॉग हरियाणवी, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (स्वर वाद्य), क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (ताल वाद्य) और भारतीय आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया और तीसरी स्टेज पर सांग का आयोजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक समिति प्रभारी रवि कुमार, कार्यक्रम सचिव की देखरेख में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा बिजनेस इनीशिएटिव लेते हुए फास्ट फूड कॉर्नर स्टॉल लगाया गया।
यह रहे परिणाम
महाविद्यालय में पहले दिन एक नंबर स्टेज पर आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम में सोलो डांस हरियाणवी (महिला व पुरूष) में टीम नंबर आठ रिकमेंडिड रही तथा टीम नंबर दो कमेंडिड रही। ग्रुप नृत्य सामान्य में टीम नंबर 8 रिकमेंडिड रही तथा टीम नंबर 2 कमेंडिड रही।
स्टेज दो पर क्लासिकल वोकल सोलो में टीम नंबर 5 रिकमेंडिड और टीम नंबर 8 कमेंडिड रही। लाइट वोकल इंडियन में टीम नंबर 8 रिकमेंडिड रही तथा टीम नंबर 2 कमेंडिड रही। प्रथम मंच का सफल संचालन डॉ. सुमिता आशरी ने किया।
यह भी पढे : Jind News : समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित