• कहा : किसान हित में ले रही है नायब सरकार निरंतर फैसले

Jind News (आज समाज) जींद। हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री पहुंचे। प्रतियोगिता में विजेता को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार एवं तृतीय-चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 1100-1100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल, खिलाडिय़ों के लिए अनेकों योजनाएं आज बन रही है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नई-नई योजना बनाई जा रही है। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खेलों को बढ़ावा मिलता है। पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि पहले नवरात्र पर प्रदेश के किसानों को सीएम नायब सिंह सैनी ने तोहफा देते हुए पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू की है।

किसानों के लिए इतिहास का सबसे ऐतिहासिक फैसला

किसानों को किसी तरह की परेशानी खरीद में नहीं आनी चाहिए। मिलरों की मांग को मानते हुए सरकार ने चावल की डिलीवरी अवधि और बोनस राशि की अवधि 15 मार्च से 2025 से बढ़ाकर 30 जून 2025 की है। सीएम नायब सिंह सैनी निरंतर आमजन के हित में नायाब फैसले ले रहे है। किसान हित में पीएम नरेंद मोदी ने जो किसान निधि की शुरूआत की थी वो इतिहास का सबसे ऐतिहासिक फैसला किसानों के लिए है। निरंतर सम्मान निधि में वृद्धि सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर खरीदी जा रही है जो पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के लगभग 20 लाख किसानों के खातों में 6917 करोड़ की राशि सीधे भेजी गई है। 12 लाख किसानों के खातों में एमएसपी पर फसल खरीद कर 1 लाख 48 हजार करोड रुपए डाले गए।

बाढ़ से प्रभावित किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ तक मुआवजा

किसानों को उनकी फसल का भुगतान फसल बिकने के 48 घंटे बाद हो रहा है। वर्ष 2024 में खरीफ किसानों को 2000 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से 1345 करोड़ रुपए बोनस वितरित किया। 2025 में बारिश, बाढ़ से प्रभावित किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ तक मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर रणधीर पांचाल, प्रवीण जांगड़ा, मोहन शर्मा, अजय, मनोज, रितिक शर्मा, राहुल मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Jind News : 13 दिन से पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण