Jind News(आज समाज) जींद। वार्ड नंबर 21 से जिला पार्षद हैप्पी कालवा की भतीजी अंशिका आर्या को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। पिता रोहताश आर्य ने बताया कि अंशिका ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार से बीए योग विज्ञान व संस्कृत में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

प्रतियोगितीओं में प्रथम स्थान किया प्राप्त

इसमें 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विगत पांच वर्षों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेटी ने पतंजलि विश्वविद्यालय मे पढ़ते हुए बहुत सी प्रतियोगितीओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेटी को अष्टाध्यायी, योगदर्शन, सांख्यकारिका, ईशोपनिषद, केनोपनिषद्, कठोपनिषद्, मुंडकोपनिषद, मांडूक्योपनिषद् एवं श्वेताश्वतर उपनिषद् आदि शास्त्र कणठस्थ हैं।

इन्होंने कालवा गुरुकुल में हुई अष्टाध्यायी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पाणिनीय उपाधि प्राप्त की है। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आचार्य बालकृष्ण मौजूद रहे।

यह भी पढे : Jind News : हैरोइन के साथ कार सवार तीन तस्कर काबू , पूछताछ जारी