Janmashtami Festival(आज समाज) जींद। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से व श्रद्धा से मनाया गया। जिसमें कक्षा यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रोल प्ले रहा। जिसमें नन्हे-नन्हे बच्चों ने श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों की सजीव प्रस्तुतिया दी।

किसी ने बाल गोपाल का रूप धारण किया तो किसी ने माखन चुराने वाले नटखट कान्हा की अदाएं देखी। बच्चों ने कृष्ण, सुदामा, देवकी, राधा, यशोदा, नंदबाबा और अन्य पात्रों का रूप धर कर मंच पर अपनी अदाकारी से सभी का मन मोह लिया। साथ ही साथ विद्यालय में सुंदर-सुंदर झांकियों का निर्माण भी किया गया।

विद्यार्थियों के लिए मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें श्रीकृष्ण  के जन्म से लेकर महाभारत में उनके योगदान का वर्णन किया गया। कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों केलिए मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी ने कान्हा जी को झूला भी झुलाया। अंत में मुख्यअध्यापिका गुरमीत कौर ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, प्रेम, करुणा और न्याय का संदेश देता है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में न केवल धार्मिक और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति से भी गहराई से जोड़ते हैं।

यह भी पढ़े : Jind News : जींद डिपो को मिली पांच एसी बसें