कहा- बेवड़ा आदमी प्रदेश चला रहा, भरोसा नहीं घूंट मारकर क्या कह दे
INLD MLA Arjun Chautala, (आज समाज), चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल के सिरसा की रानियां विधानसभा सीट से विधायक अर्जुन चौटाला ने पंजाब के सीएम भंगवत मान पर कड़ा तंज कसा है। अर्जुन चौटाला ने भंगवत मान को पियक्कड़ कौआ बताते हुए कहा कि बेवड़ा आदमी प्रदेश चला रहा, भरोसा नहीं घूंट मारकर क्या कह दे। अर्जुन चौटाला ने कहा कि मैं तो भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि वह होश में बैठ जाए, यही बहुत है। अर्जुन चौटाला भिवानी के गांव धनाना में जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
अर्जुन चौटाला ने करीब 12 गांवों का दौरा किया। उन्होंने सरकार से किसानों को 50 हजार रुपए प्रति एकड मुजावजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में वह यह मुद्द उठाएंगे। अर्जुन चौटाला ने कहा कि एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक है और इसका सीधा-सीधा फायदा भिवानी जिले को सबसे ज्यादा होगा। सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए।
चुटकुले के जरिए कसा तंज
चौटाला ने आगे कहा कि भगवंत मान एक चुटकुला सुनाया करते हैं। वे कौए की कहानी सुनाते हैं। पंजाब का हाल वैसा ही हो गया है। आपने प्यासे कौए की कहानी सुनी होगी, तो पंजाब का मुख्यमंत्री एक पियक्कड़ कौआ है।
‘वन्स देयर वाज अ क्रो, ही वाज वेरी-वेरी हंगरी। ओथे पेंदी सी अग, लाल परी दा जग। लाल परी में दारू वाज थोड़ा, मुख्यमंत्री कठ्ठे करदा रोड़ा, रोड़ा कठ्ठे करी उसकी दारू उत्थे आ गई, तो मुख्यमंत्री पैग मार के वो गया-वो गया। यही हाल आज पंजाब का है।
इनेलो हरियाणा में खुद वेंटिलेटर पर
वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने पलटवार करते हुए कहा कि यह राजनीति के स्तर को रसातल में ले जाने की साजिश है वह भी उन लोगों द्वारा जिनके पास न तमीज है, न तथ्यों का ज्ञान और न ही जनसेवा का कोई रिकॉर्ड।
अर्जुन चौटाला जी, पहले हरियाणा में अपनी पार्टी की जमीन बचाइए। इनेलो तो हरियाणा में खुद वेंटिलेटर पर है। जो नेता अपने क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल भी ठीक से नहीं चला सके, वो पंजाब के मुख्यमंत्री को ज्ञान दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में महिलाएं आज दोपहर 12 बजे से रोडवेज की बसों में फ्री में कर सकेंगी सफर