Share Market Update : विश्व के प्रमुख बाजारों में तेजी के बीच गिरा भारतीय शेयर बाजार

0
131
Share Market Update : विश्व के प्रमुख बाजारों में तेजी के बीच गिरा भारतीय शेयर बाजार
Share Market Update : विश्व के प्रमुख बाजारों में तेजी के बीच गिरा भारतीय शेयर बाजार

सेंसेक्स 542 जबकि निफ्ट 157 से ज्यादा अंक टूटा

Share Market Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : एशिया और यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी का रुख भी भारतीय शेयर बाजार को ज्यादा स्पोर्ट नहीं दे सका। जिसके चलते गुरुवार को एक बार फिर से तेज गिरावट दर्ज की गई। ज्ञात रहे की गुरुवार को भारत और ब्रिटेन के बीच एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए, जिससे ब्रिटिश व्हिस्की, कारों और कई वस्तुओं पर टैरिफ में कटौती होगी, साथ ही द्विपक्षीय व्यापार में सालाना लगभग 34 अरब डॉलर की वृद्धि होगी।

इससे भी भारतीय शेयर बाजार को कोई सहारा नहीं मिला। जिसके चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 542.47 अंक या 0.66 प्रतिशत गिरकर 82,184.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 679.42 अंक या 0.82 प्रतिशत गिरकर 82,047.22 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 157.80 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 25,062.10 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 86.41 (अस्थायी) पर स्थिर रहा।

सोने और चांदी में आई गिरावट

लगातार कई दिन की तेजी और रिकॉर्ड स्तर पर कीमत पहुंचने के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई। एक तरफ जहां सोने की कीमत में 1400 रुपए प्रति दस ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह एक लाख रुपए के स्तर से नीचे आ गया वहीं चांदी भी तीन हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से टूटकर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं।

सर्राफा बाजार के जानकारों ने इस गिरावट के पीछे स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में नरम रुख को मुख्य कारण बताया है। गुरुवार को दोनों कीमती धातुएं न केवल भारतीय बाजार बल्कि अंतरराष्टÑीय बाजार में भी कमजोर रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 24.35 डॉलर यानी 0.72 प्रतिशत गिरकर 3,362.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी 0.53 प्रतिशत गिरकर 39.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

बुधवार को इतनी थी कीमत

बुधवार को सोना तेजी से एक लाख का स्तर पार कर चुका है वहीं चांदी भी तीन दिन में 7500 रुपए प्रति किलो महंगी होकर अपने आॅल टाइम हाई एक लाख 18 हजार प्रति किलोग्राम पहुंच चुकी है। वहीं सोना भी मजबूत होकर एक लाख, एक हजार बीस रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर को छू गया। जानकारों का कहना है कि स्टॉकिस्टों की भारी खरीदारी के बीच बुधवार को चांदी ने नया शिखर छुआ। सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि चांदी बाजार में जारी तेजी का रुख मुख्य रूप से औद्योगिक मांग से प्रेरित है।