India News Manch 2025 Live Updates: आईटीवी नेटवर्क के ‘इंडिया न्यूज मंच’ की ओर से आज वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव आयोजित किया गया है। दिल्ली के जनपथ स्थित द इंपीरियल होटल में आयोजित ‘इंडिया न्यूज मंच’का यह 9वां संस्करण है और कार्यक्रम दो दिन (16 और 17 दिसंबर, 2025) चलेगा और इसमें 20 सत्र होंगे। देशभर की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं।
मंच पर विशेषज्ञ सकारात्मक समाधान पर भी करेंगे बात
देश के अहम मुद्दों पर दो दिन चर्चा होगी और मंच पर विशेषज्ञ सकारात्मक समाधान पर भी बातचीत करेंगे। बता दें कि ‘इंडिया न्यूज मंच’ एक प्रमुख राजनीतिक मंच है जो भारत के टॉप राजनीतिक नेताओं को एक छत के नीचे लाता है। यह इवेंट बातचीत, बहस और पॉलिसी चर्चाओं के लिए एक जगह है, जो एक्सपर्ट बातचीत व लीडरशिप के नजरिए से दर्शकों को राष्ट्रीय राजनीति, शासन और भविष्य की प्राथमिकताओं के बारे में अहम जानकारी देता है।
मंच में ये हस्तियां करेंगी शिरकत
- नितिन गड़करी (केंद्रीय मंत्री)
- ज्योतिरादित्य सिंधिया (केंद्रीय मंत्री)
- सुखविंदर सिंह सुक्खू (मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश)
- पीयूष गोयल (केंद्रीय मंत्री)
- गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय मंत्री)
- इमरान प्रतापगढ़ी (शायर और राज्यसभा सांसद)
- जीतन राम मांझी (केंद्रीय मंत्री)
- कमलजीत सहरावत (सांसद, दिल्ली)
- मनीष तिवारी (राज्यसभा सांसद)
- मनसुख एल मंडाविया (केंद्रीय मंत्री)
- प्रह्लाद जोशी (केंद्रीय मंत्री)
- रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस नेता और प्रवक्ता)
- अनुराग ठाकुर (पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद)
- अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री)
- सचिन पायलट (कांग्रेस नेता)
- अपराजिता सारंगी (भाजपा)
- अशोक गेहलोत (पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान)
- जितेंद्र सिंह (केंद्रीय मंत्री)
- रामदास आठवले (केंद्रीय मंत्री)
- गौरव गोगोई (राज्यसभा सांसद)
- गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री)
9 केंद्रीय मंत्री, 17 सांसद और 3 मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
पॉलिटिकल कॉन्क्लेव के 20 सत्रों में 9 केंद्रीय मंत्री, 17 सांसद और 3 मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इस दौरान देश के अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने के साथ ही उनका समाधान पेश करने की भी कोशिश होगी।
ये भी पढ़ें : India News Manch 2025: चुनाव आयोग से खिलवाड़ बंद हो, SIR को लकर केंद्र सरकार पर बरसे सचिन पायलट