• हर्ष सांघवी नए डिप्टी सीएम बनाए गए
  • प्रदेशाध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा बनाए

Gujarat Cabinet Expansion, (आज समाज), गांधीनगर: गुजरात कैबिनेट में विस्तार करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पूरे मंत्रिमंडल विस्तार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी का असर साफ दिख रहा है। यह देखकर कहा जा रहा है कि भाजपा इस मंत्रिमंडल विस्तार के सहारे गुजरात में आगामी चुनावों की तैयारी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Update: नामांकन का आज आखिरी दिन, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर असमंजस अब भी बरकरार

मुख्यमंत्री को मिलाकर अब कैबिनेट में हो गए हैं 26 मंत्री

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण हो गया। भूपेंद्र पटेल को मिलाकर मंत्रीपरिषद में अब 26 मंत्री हो गए हैं। भाजपा ने हर्ष सांघवी को राज्य का उप-मुख्यमंत्री बनाया है। वहीं नया प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा (Jagdish Vishwakarma) को बनाया गया है। पार्टी ने कैबिनेट में विस्तार के उन सभी समस्याओं का समाधान खोजने की कोशिश की है जिसका सामना उसे अगले विधानसभा चुनावों में करना पड़ सकता है। ताजा कैबिनट विस्तार करके मजबूत हो रहे क्षत्रपों के पर कतर कर उनका कद छोटा करने की भी कोशिश की गई है।

स्थानीय संतुलन को भी साधने का प्रयास

भाजपा ने इस समीकरण में स्थानीय संतुलन को भी साधने का प्रयास किया है। राज्य की राजनीति में अति प्रभावशाली हो रहे एक नेता के किसी भी करीबी को कैबिनेट में शामिल न करके गुटबाजी रोकने की पूरी कोशिश की गई है। हर्ष सांघवी के साथ-साथ सभी मंत्री पीएम मोदी व अमित शाह के नजदीकी बताए जा रहे हैं। बतौर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की भूमिका अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: सीट बंटवारे से नाराज राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख कुशवाहा