• HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कमीशन का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसपेरेंसी और ट्रांसपेरेंसी पर

Kaithal News, (आज समाज), कैथल : हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए जल्द हो राहत भरी खबर होगी। चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि CET का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह कैथल जिले के गुहला चीका के एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंचे थे।

कमीशन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी

यहां उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुआ बताया कि उन्होंने यह भी बड़ा खुलासा किया कि आने वाले समय में हरियाणा में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए कमीशन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी हैं और सरकार से अंतिम अनुमति जल्द मिलने की संभावना है। चेयरमैन ने कहा कि सरकार के पास युवाओं के लिए कई रोजगार योजनाएं और बड़े प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जो अगले कुछ महीनों में जमीन पर उतरना शुरू हो जाएँगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कमीशन का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसपेरेंसी और ट्रांसपेरेंसी पर है।

ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न रहे

हिम्मत सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। हिम्मत सिंह ने आश्वस्त किया कि हरियाणा के युवाओं के लिए अब भर्ती प्रक्रिया न केवल तेज होगी बल्कि पहले से ज्यादा साफ, पारदर्शी और निष्पक्ष भी। हरियाणा के युवाओं के लिए चेयरमैन का यह संदेश उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। अब नजरें CET के जल्द आने वाले रिज़ल्ट और बंपर भर्तियों की आधिकारिक घोषणा पर होंगी।

ये भी पढ़ें: Hisar News : ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष