Gold-Silver Price Today Update, (आज समाज), बिजनेस डेस्क : अमेरिका के भारतीय वस्तुओं के आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत कर के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज (28 अगस्त) सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई और चांदी के भाव बढ़े हैं। सोने की कीमत गुरुवार को शुरुआती सत्र में गिर गई। इसके अलावा, निवेशकों ने कीमती धातु में हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली की है।
ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारतीय बाजारों तक पहुंच की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा यूएस
1,01,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का 3 अक्टूबर का अनुबंध 92 रुपए की गिरावट के साथ 1,01,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,01,542 रुपए था। यह आगे गिरकर 1,01,334 रुपए के निचले स्तर को छू गया। अंतिम बार देखा गया, यह 72 रुपए या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,01,470 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
चांदी वायदा : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दाम
चांदी वायदा ने 5 सितंबर, 2025 को परिपक्व होने वाले मामूली बढ़त के साथ सत्र की शुरूआत की। एमसीएक्स पर यह अनुबंध 2 रुपए की बढ़त के साथ 1,16,099 रुपऐ प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,16,097 रुपए था। पर बाद में इसने गति पकड़ी और यह 1,16,690 रुपए के उच्च स्तर को छुआ। पिछली बार यह 1,16,620 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 523 रुपए या 0.45 फीसदी की बढ़त है।
देश के चार महानगरों में सोने की कीमतें
दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत आज यानी 28 अगस्त 2025 को 1,02,750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने के लिए उपभोक्ता को यहां 94,200 रुपए प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना आज 1,02,600 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट पीली धातु यहां 94,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
चेन्नई
वहीं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,02,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोने की कीमत शहर में 94,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,600 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 94,050 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।
चांदी के दाम
दिल्ली में प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत आज यानी गुरुवार को 1,20,000 रुपए है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पीली धातु पर उपभोक्ता को आज 1,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम खर्च करने होंगे। चेन्नई में आज चांदी 1,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं कोलकाता में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,20,000 रुपए है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स सोने की कीमत आज लगभग अपरिवर्तित रही है। इंटरनेशनल मार्केट में यह लगभग 3,448.7 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रही थी। सुबह 11:30 बजे सोने का हाजिर भाव 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 3,390.39 डॉलर प्रति औंस था।
ये भी पढ़ें: Business News: ‘ट्रंप टैरिफ’ के लागू होने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट