कहा, यह जरूरी है कि बदलते समय के साथ सरकार किसान और कृषि को समर्थन दे
PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : भारत एक कृषि प्रदान देश है और हमारे देश के विकास का रास्ता खेतों व खलिहानों से होकर गुजरता है। पीएम ने कहा कि खेती और किसानी हमेशा से हमारी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। यह जरूरी है कि सरकार बदलते समय के साथ कृषि और खेती को समर्थन देती रहे। दुर्भाग्य से, पिछली सरकारों ने कृषि को अपने हाल पर छोड़ दिया।
जिससे देश तो आगे बढ़ता चला गया लेकिन किसान वहीं ठहर गया। पिछली सरकारों के पास कृषि के लिए कोई दूरदर्शिता या दृष्टिकोण का अभाव था, जिसके कारण भारत की कृषि प्रणाली लगातार कमजोर होती गई। हमने कृषि के प्रति पिछली सरकारों के लापरवाह रवैये को बदल दिया है।
हमारा लक्ष्य दलहन में आत्मनिर्भरता हासिल करना
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अनाज के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर है। अब हमारा लक्ष्य है दलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना। इसी के लिए आज दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ हुआ है। यह केवल दलहन उत्पादन बढ़ाने का मिशन नहीं है, बल्कि हमारी भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने का भी मिशन है। हाल के वर्षों में, भारतीय किसानों ने रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हासिल किया है। आज देश बड़ी मात्रा में दालों का आयात करता है, इसलिए दलहन आत्मनिर्भरता मिशन आवश्यक है।’
फूड प्रोसेसिंग उद्योग को दिया जाएगा बढ़ावा
पीएम मोदी ने मतस्य पालन योजना के लिए भी करीब 693 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए करीब 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार किसानों के बीच प्राकृतिक खेती को लोकप्रिय करने के लिए भी योजना चला रही है। विशेष कृषि कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले पीएम मोदी ने विभिन्न किसानों से मुलाकात की और उनसे कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और इस क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।
ये भी पढ़ें : Today Breaking News : मैंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष सुलझाया : डोनाल्ड ट्रंप