Faridabad News(आज समाज) फरीदाबाद। निगम के वार्ड नंबर-38 में मगलवार को निगम द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा निर्देशों पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। निगम के स्पेशल ऑफिसर (सैनिटेशन) एशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में स्थानीय आरडब्ल्यू, होटल मालिकों एवं मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
इस अभियान का उद्देश्य हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चलाए जा रहे 11 सप्ताह के हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान अभियान को गति देना और नगर निगम द्वारा किए जा रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में लोगों को जागरूक करना रहा।
निगम की गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान
इस अवसर पर स्पेशल ऑफिसर(सैनिटेशन) एशवीर सिंह ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए स्वच्छता बनाए रखने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा निगम की गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल, पार्षद के प्रतिनिधि मनोज वशिष्ठ,सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद नागर एवं मार्किट और आरडब्ल्यू के गणमान्य सदस्यों ने भी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए निगम का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही शहर को साफ और सुंदर बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़े : Jind News : स्वास्थ्यकर्मियों ने किया रैपिड फीवर मास सर्वे