- मनोज प्रियंका अग्रवाल ने लिया राम जन्मोत्सव हिस्साा
Faridabad News(आज समाज) बल्लभगढ। श्री गोपाल मंदिर गोपाल मंदिर ट्रस्ट जगदीश कलोनी द्वारा मनाये जा रहे 47 वें वार्षिकोत्सव पर वृंदावन से पधारे सुमेधानंद महाराज द्वारा शुक्रवार को राम जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर का प्रांगण अयोध्या नगरी की तरह लग रहा था, चारों ओर हर्ष उल्लास दिखाई दे रहा था। श्रीराम के बाल स्वरुप की सुंदर झांकी निकली गई। जन्मे है चारो भय्या, अवध में गाओ रे बधाइयां।
प्रसाद की व्यवस्था की गई
चारो ओर मंगलगान हो रहा है। तुलसी बाबा कहते हैं मानो देवता भी स्वर्ग से उतरकर अयोध्या नगरी में अपना आशीर्वाद देने उतर आए हैं सबका मन प्रसन्न है सब एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं महाराज सुमेधानन्द द्वारा सभी को बधाई दी गई।
भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी। सुंदर भजन महाराज द्वारा गाया गया । मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल व प्रियंका अग्रवाल द्वारा महाराज का पगड़ी पहना कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राम जन्मोत्सव पर मोहित बोहरा द्वारा सभी के लिए सुंदर प्रसाद की व्यवस्था की गई।
यह भी पढे : Faridabad News : प्रत्येक विभाग अपने पोर्टल मामलों की प्रगति की नियमित करें समीक्षा : डीसी विक्रम सिंह