• ब्लॉक में जल्द लगाए जाएंगे टर्मिनेलिया के बीस फीट लंबे लगभग 250 पौधे

Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित ब्लॉक डीटू में आंध्र प्रदेश के राज्य राजमुंदरी से ट्रक में टर्मिनेलिया के 250 पौधे पुन: लाकर लगाए जा रहे है। ब्लॉक के प्रधान जगजीत सिंह नैन ने बताया कि ये पौधे ब्लॉक की तरफ़ से लगाए जा रहें है। इन पौधों को बड़े होने पर सेक्टर-10 की ब्लॉक डी टू शहर में एक नई पहचान के साथ होगी। यह पौधे ब्लॉक की तरफ़ से लगाए जा रहे हैं।

ब्लॉक संरक्षक और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बीसला, वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा टर्मिनेलिया का पौधा बहुत सुन्दर होता है इस की लंबाई व छाया भी काफ़ी होती है। जब यह बड़े होंगे तो इनमे से ख़ुशबू बहुत आती है।

पौधारोपण अभियान केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए

ब्लॉक ने शहरवासियों को संदेश दिया की पर्यावरण में संतुलन बनाए रखता है। तो नियमित रूप से पौधे लगाने होंगे और जो व्यक्ति पौधे लगाएं उनकी देखभाल स्वयं लेनी पड़ेगी। एडवोकेट वशिष्ठ ने कहा की पौधारोपण अभियान केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पौधों की नियमित देखरेख होनी चाहिए, जिससे निरंतर देखभाल की आवश्यकता होती है।

ताकि वह पौधे से वृक्ष बन सके। ब्लॉक के महासचिव इंजीनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है। सडक़ बनाने के लिए पेड़ काटे जाते पर उनकी भरपाई के लिए हमें उन से कई गुणा अधिक पेड़ लगाने चाहिए। पिछले कुछ सालो में पेड़ बहुत ज़्यादा काटे जा रहे हैं। हम सब को मिलकर कटे पेड़ से ज़्यादा पेड़ लगाने चाहिए जब ही हम पर्यावरण को बचा पाएंगे। ब्लॉक वासियो ने कहा कि कार्यकारिणी ने विकास के मामले में ब्लॉग में इतने सर्वाधिक काम किया है कि इसको गिनाना भी मुश्किल है।

यह भी पढ़े : Faridabad News : राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम 14 अगस्त को