- दिव्यांगों को सहारे की नहीं सहानुभूति और उनका साथ निभाने वालों की है जरूरत : पद्मश्री दीपा मलिक
Faridabad News (आज समाज) बल्लभगढ़। भारतीय विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर दिव्यांग चिल्ड्रन के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें देश की प्रख्यात पैरा-ओलंपियन पद्मश्री एवं खेल रत्न-अर्जुन अवार्डी डॉ.दीपा मलिक मुख्य आकर्षण रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी बोस विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने की। विशेष अतिथि के रूप में उद्योगपति सुदीप्तो रॉय चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण सिंघल के अतिरिक्त अध्यक्ष मनोज तंतिया, महासचिव अशोक बोयल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पवन अग्रवाल, मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर दिव्यांग चिल्ड्रन की प्रधानाचार्य रेनू अग्रवाल, वी.सी. सिन्हा, धर्मवीर गुप्ता और राकेश गुप्ता सहित अनेक सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांग बच्चों द्वारा श्रीगणेश वंदना की।
2012 से चल रहे शिक्षा प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई
पदमश्री अवार्डी डॉ.दीपा मलिक ने अपने संबोधन में अपने जीवन के संघर्ष का उल्लेख करते हुए दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे सभी प्रोजेक्ट सराहनीय हैं। सेंटर प्राचार्य रेनू अग्रवाल ने 2012 से चल रहे शिक्षा प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई। मंच संचालन कर रहे राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर दिव्यांग चिल्ड्रन में 30-36 बच्चें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
यह भी पढे : Jind News : बागवानी फसलों की खेती के लिए मिलेगा अनुदान