रजनीकांत अमेरिका से वार्षिक स्वास्थ्य चेकअप करा कर चेन्नई लौट आए हैं। उनके लौटने के पश्चात उनके प्रशंसकों में भारी जोश देखा गया। वह एयरपोर्ट पर रजनीकांत के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर रजनीकांत ने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। रजनीकांत शुक्रवार की सुबह अमेरिका से लौटे हैं। रजनीकांत 26 जून को बेटी ऐश्वर्या के साथ अपने वार्षिक स्वास्थ्य चेकअप के लिए अमेरिका गए थे। वह प्रत्येक वर्ष अमेरिका अपने वार्षिक स्वास्थ्य चेकअप के लिए जाते हैं। हालांकि पिछले वर्ष कोरोना वायरस के चलते वह नहीं जा पाए थे। रजनीकांत ने हाल ही में तमिल फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म पूरी होने के बाद उन्होंने ब्रेक लेकर मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका जाने का निर्णय लिया। रजनीकांत की फिल्म ‘अन्नाथे’ दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, मीना और खुशबू सुंदर की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म की घोषणा 2019 में की गई थी। रजनीकांत को पिछली बार फिल्म ‘दरबार’ में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुगोर्दास ने किया था। रजनीकांत ने दरबार के लिए 118 करोड़ रुपए लिए थे। वहीं ‘अन्नाथे’ के लिए उन्होंने मात्र 58 करोड़ रुपए लिए हैं। अन्नाथे का निर्देशन शिवा ने किया है। रजनीकांत पूरे भारत के सुपरस्टार है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती है। उनकी फिल्में बॉक्स आफिस पर अच्छा कलेक्शन करती है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


