Oscar Award 2023: रेड कार्पेट पर कई बार फैंस का दिल जीत चुकी दीपिका पादुकोण कल फिर मचाएंगी धमाल

0
223
Oscar Award 2023
रेड कार्पेट पर कई बार फैंस का दिल जीत चुकी दीपिका पादुकोण कल फिर मचाएंगी धमाल

आज समाज डिजिटल, (Oscar Award 2023): रेड कार्पेट पर कई बार फैंस का दिल जीत चुकी दीपिका पादुकोण कल फिर धमाल मचाने वाली हैं। मौका होगा आस्कर अवॉर्ड 2023 की ग्रैंड सेरेमनी का। दुनियाभर में सबसे प्रतिष्ठित आॅस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 12 मार्च को होने जा रही है और इसमें बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रेजेंट करेंगी। यह पहली बार है जब भारत से कोई सेलिब्रिटी इस अवॉर्ड को प्रेजेंट करने जा रहा है।

अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं दीपिका के रेड कार्पेट लुक्स

दीपिका की ड्रेसिंग सेंस हमेशा चर्चा में रहती है। खासकर उनके रेड कार्पेट लुक लोगों का दिल जीत लेते हैं। बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका कान्स 2022 में भी वह धमाल मचा चुकी हैं। आस्कर अवॉर्ड सेरेमनी को प्रेजेंट करने के लिए इस बार उन्हें चुना गया है और इस खास अवसर दीपिका की ड्रेस और उनका लुक देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

  • अमेरिका जाते समय फ्री हेयरस्टाइल में दिखीं अभिनेत्री, वायरल हो रहा लुक
  • पति और एक्टर रणवीर सिंह दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने आए थे

शुक्रवार को मुंबई से अमेरिका रवाना हुईं दीपिका

Oscar Award 2023
शुक्रवार को मुंबई से अमेरिका रवाना हुईं दीपिका

दीपिका शुक्रवार को आस्कर अवॉर्ड ग्रैंड सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से अमेरिका रवाना हुईं। उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर उन्हें ड्रॉप करने आए थे। इस दौरान दीपिका गॉर्जियस ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम ट्राउजर के साथ एक फ्री हेयरडू और स्टेटमेंट आईग्लासेस में काफी बॉसी नजर आईं। उनके हेयरस्टाइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। ब्लेजर के साथ अपने लुक को कंपलीट करने के लिए दीपिका फ्री हेयरस्टाइल में दिखीं, साथ ही उनकी खूबसूरत मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। दीपिका का यह लुक जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

कान्स 2022 में सब्यसाची की ड्रेस पहन लोगों का दिल जीता

Oscar Award 2023

दीपिका ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई ब्लैक और गोल्ड साड़ी पहन रेट्रो लुक से लोगों का दिल जीता था। शानदार फ्लोर-लेंथ गाउन में ब्लैक और गोल्ड के पैटर्न ने एक शानदार और शाही लुक दिया था। उन्होंने ब्लैक फर स्लीव्स वाले मैचिंग शोल्डर गियर के साथ पेयर करके ग्लैम कोशेंट को काफी खूबसूरती के साथ पेश किया था। उनका ये लुक काफी बेहतरीन था।

मेकअप के लिए स्मोकी आई लुक और न्यूड-ब्राउन

अपने मेकअप के लिए, दीपिका ने स्मोकी आई लुक और न्यूड-ब्राउन लिप शेड चुना, जबकि उनके स्लीक शोल्डर-लेंथ बालों ने उनके लुक को कंप्लीट किया। इसी के साथ एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दीपिका ने गॉर्जियस रेड कार्पेट लुक अपनाया और ये साबित कर दिया कि उनका रेड कार्पेट लुक किसी से कम नहीं है। इस दौरान उन्होंने आॅरेंज कलर का गाउन पहना था। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

ये भी पढ़ें : Sukesh Writes Letter To Jacqueline: ठग सुकेश चंद्रशेखर को होली पर जैकलीन से उमड़ा प्यार, जेल से लिखा लव लेटर, कही यह बात

 

SHARE