Kunal Khemu Spotted At Bandra

0
345
Kunal Khemu Spotted At Bandra

Kunal Khemu Spotted At Bandra

आज समाज डिजिटल, मुंबई
कुणाल खेमू एक भारतीय अभिनेता हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन फिल्मों ट्रैफिक सिग्नल, गोलमाल 3 और गो गोआ गोन के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर का डेब्यू महेश भट्ट की फिल्म सिर से किया था। वह इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। इस फिल्म के बाद वह राजा हिन्दुस्तानी, ज़ख्म,भाई हम हैं रही प्यार के में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके हैं।

इसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्म कलयुग से बॉलीवुड में बतौर लिड अभिनेता डेब्यू किया। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इसी साल खेमू मधुर भंडारकर की पहली फिल्म ट्रैफिक सिग्नल का हिस्सा बनें। इस फिल्म में उन्होंने अच्छे स्मार्ट मनी लेन्द्र की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म ने टिकेट खिड़की की औसत कमाई की थी। इसके बाद वह फिल्म ढोल में बतौर अभिनेता नजर आये। उसके बाद वह ढूँढ़ते रह जाओगे और जय वीरू जैसी फिल्मों में नजर आये। उनकी यह सभी फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास सफल फ़िल्में साबित नहीं हुई।

वर्ष 2010 में वह निर्देशक रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज के तीसरे भाग गोलमाल 3 में नजर आए। इस फिल्म उनके अलावा अजय देवगन, शरमन जोशी,करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर करोड़ो का व्यापर किया था। और साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। कुणाल खेमू को हाल ही में बांद्रा में स्पॉट किया गया। यंहा देखें सम्बंधित वीडियो

 

Read Also : Abhishek Chatterjee Dies बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का 58 साल की उम्र में निधन

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE