न्यासा पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं Happy Birthday Nysa Devgan

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। 19 साल की न्यासा अपनी पढ़ाई स्विट्जरलैंड से पूरी कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर में 3 साल तक पढ़ाई की है।

0
432
Happy Birthday Nysa Devgan
Happy Birthday Nysa Devgan

Happy Birthday Nysa Devgan

आज समाज डिजिटल, मुंबई :
Happy Birthday Nysa Devgan : अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। नीसा फिल्मों से तो अभी दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। कई स्टार किड्स की तरह न्यासा का फिलहाल फिल्मों में एंट्री करने का कोई इरादा नहीं है। इस बात का खुलासा खुद उनके पिता अजय देवगन ने किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्मों में काम करने को लेकर वह उत्साहित नहीं हैं। हालांकि, उन्हें मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में रैंप वॉक करते देखा जा चुका है।

Nysa Devgan is celebrating her 19th birthday
Nysa In Family Frame

स्विट्जरलैंड में कर रही हैं पढ़ाई

19 साल की न्यासा अपनी पढ़ाई स्विट्जरलैंड से पूरी कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर में 3 साल तक पढ़ाई की है। न्यासा को एक्टिंग की दुनिया से कोई खास लगाव नहीं है। वह दुनिया की सबसे अच्छी शेफ बनना चाहती हैं। उनकी मां काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि न्यासा को कुकिंग बहुत पसंद है। न्यासा पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं।

Nysa Devgan is celebrating her 19th BD
Nyasa With Friends

स्टार किड होने की वजह से वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में उन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने के लिए कहते रहे, लेकिन उन्होंने सबको इग्नोर करके कार का दरवाजा बंद कर लिया था।

Nysa Devgan is celebrating her 19th BD
Nysa Devgan with MOM Kajol

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आने के बाद तेजी से वायरल होने लगा और लोग न्यासा को खूब खरी-खोटी सुनाने लगे। यह पहला मौका नहीं था जब उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था इससे पहले भी वह कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं।

Nysa Devgan is celebrating her 19th BD
Nysa Devgan with Friends.

कुछ समय पहले न्यासा को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल किया जा रहा था। इस बीच अजय देवगन उनके बचाव में खड़े हो गए और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।

Nysa Devgan is celebrating her 19th birthday

अजय कई बार ट्रोलिंग को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि ट्रोलिंग से केवल न्यासा ही नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। न्यासा अभी छोटी है और मुझे लगता है कि लोग अपनी गरिमा भूलकर कुछ भी कह देते हैं।

Happy Birthday Nysa Devgan
Happy Birthday Nysa Devgan

Happy Birthday Nysa Devgan

Read Also : 19 साल के शॉर्ट फिल्में एडिटर ने की KGF Chapter 2 की एडिटिंग Editor of KGF Chapter 2

Read Also : रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का थिएट्रिकल ट्रेलर रिलीज Theatrical Trailer of ‘Jayeshbhai Jordaar’ Release

Read Also : फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए ‘शर्माजी नमकीन’ पर आपने रिव्यू दिए ‘Sharmaji Namkeen’ Twitter Review

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE