भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के नए गाने ‘सइयां जी सेल्फिश’ ने मचाया धमाल

0
673
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey New Song 'Saiyan Ji Selfish' Rocked
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के नए गाने 'सइयां जी सेल्फिश' ने मचाया धमाल

आज समाज डिजिटल,(Bhojpuri Actress Amrapali): भोजपुरी सिनेमा की नायिकाएं भी अब आहिस्ता-आहिस्ता गायकी के क्षेत्र में उतर रही हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि इन दिनों लोग भोजपुरी फिल्मों से ज्यादा भोजपुरी गानों को पसंद कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के नए गाने ‘सइयां जी सेल्फिश’ ने इन दिनों भोजपुरी बॉक्स आफिस पर धमाल मचाया है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

प्राइवेट एल्बम निकाल रहे हैं सभी स्टार्स

फिल्मों के साथ भोजपुरी के सभी स्टार्स अपने प्राइवेट एल्बम निकाल रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे जैसे नायक अपनी गायकी में पहचान बनाने के बाद फिल्मों में आए और फिल्मों में भी उन्हें खूब लोकप्रियता मिली है।

आम्रपाली ने निरहुआ संग की गायन करियर की भी शुरुआत

आम्रपाली शौकिया तौर पर ही गाने गाती हैं और उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ही की हैं। उन्होंने गायन करियर की शुरुआत भी निरहुआ के साथ भोजपुरी एल्बम ‘आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली’ से की थी।

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey New Song 'Saiyan Ji Selfish' Rocked
आम्रपाली ने निरहुआ संग की गायन करियर की भी शुरुआत

निरहुआ के साथ उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘सिपाही’ में भी एक गीत ‘आम्रपाली मन करे’ गाया था। आम्रपाली के नए गीत ‘सइयां जी सेल्फिस’ को भी आम्रपाली ने निरहुआ के साथ गाया है। बता दें कि आम्रपाली ने निरहुआ के साथ 2014 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म में दर्शकों ने निरहुआ व आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया था।

मैं कोई पारंपरिक गायिका नहीं : अंजना सिंह

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey
मैं कोई पारंपरिक गायिका नहीं : अंजना सिंह

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार अंजना सिंह भी गायकी में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्होंने छठ गीत ‘बहंगी लचकत जाए’ से अपने गायन करियर की शुरुआत की। यह भोजपुरी में एक पारंपरिक गीत था। इसके बाद अंजना ने हिंदी एल्बम ‘बम बम बोले’ में रैप गाया। पिछले नवरात्रि में उनका देवी गीत ‘मईया के जगराता’ रिलीज हुई। इस एल्बम में भी अंजना ने रैप गाया था। अंजना कहती हैं, ‘मैं कोई पारंपरिक गायिका तो हूं नहीं, जब भी कभी कभार गाने का मौका मिल जाता है तो गा लेते हैं। मुझे गायन के क्षेत्र में करियर नहीं बनाना है, इसलिए मैंने ज्यादा गायकी की तरह ध्यान नहीं है।’

यह भी पढ़ें –Film Pathaan: विवादों के बीच अब इस वजह से सुर्खियां बटोर रही शाहरुख-दीपिका की ‘पठान’

यह भी पढ़ें –Actress Urfi Javed : टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को दी जान से मारने की धमकी

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE