Besharam Rang Controversy: शाहरुख व दीपिका की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ में बदलाव के निर्देश

0
548
Besharam Rang Controversy
शाहरुख व दीपिका की फिल्म ‘पठान' के गाने 'बेशरम रंग' में बदलाव के निर्देश

आज समाज डिजिटल, मुंबई, (Besharam Rang Controversy): रिलीज से पहले विवादों में घिरी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ गाने में बदलाव किया जाएगा। सेंट्रल बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएससी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक को आज यह निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें – Rani Chatterjee Vs Poonam Dubey: पूनम का बिकिनी अवतार देख चिढ़ी रानी, साड़ी में पोज देकर दिया जवाब

रिवाइज वर्जन सबमिट करने को कहा

Besharam Rang Controversy
रिवाइज वर्जन सबमिट करने को कहा

प्रसून जोशी ने यश राज फिल्म्स को पठान के रिवाइज वर्जन को सबमिट करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने इसे बोर्ड के दिशानिर्देश के मुताबिक रखने का भी निर्देश दिया है। बदलाव को लेकर सीबीएससी प्रमुख की ओर से निर्माताओं को कोई सुझाव नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Film Pathaan: विवादों के बीच अब इस वजह से सुर्खियां बटोर रही शाहरुख-दीपिका की ‘पठान’

‘बेशरम रंग’ में दीपिका के कपड़ों पर है विवाद

Besharam Rang Controversy
‘बेशरम रंग’ में दीपिका के कपड़ों पर है विवाद

गौरतलब है कि पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। 12 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहने कपड़ों को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके चलते हिंदुओं की भावनाएं आहत होने की भी बातें हुई थी। मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होने देने की भी बात कह दी थी।

यह भी पढ़ें – Besharam Rang Controversy Update: ‘बेशर्म रंग’ पर लोगों की नाराजगी के बावजूद दीपिका का यह अंदाज हैरान करने वाला

नेता व कई संगठन जता चुके हैं एतराज

बेशरम रंग की शूटिंग के दौरान दीपिका द्वारा पहने गए कपड़ों को आपत्तिजनक बताया गया है। कपड़ों का रंग भी भगवा है और कई संगठन व नेता इस पर आपत्ति जता चुके हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि गाने में दीपिका की ड्रेस व सीन को ठीक किया जाना चाहिए, नहीं तो इस फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। इसी के साथ कई संगठन भी दीपिका के कॉस्टयूम का विरोध दे चुके हैं। उन्होंने फिल्म रिलीज न होने देने की धमकी दी है।

Besharam Rang Controversy

कॉस्टयूम काफी आपत्तिजनक : नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बेशरम रंग में कॉस्टयूम काफी आपत्तिजनक है और इसे देखकर साफ है कि यह दूषित मानसिकता से शूट किया गया गाना है। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक है, इसलिए अवश्य गाने के आपत्तिजनक सीन को ठीक करना होगा।

सीन भारतीय संस्कृति में इसे कतई स्वीकार नहीं

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता गोविंद सिंह ने कहा था कि बेशरम रंग में जो सीन दिखाया गया, वह काफी गंदा है। भारतीय संस्कृति में इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है कि अर्धनग्न सीन युवाओं के बीच परोसे जाए। जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। मैं इसकी कठोर निंदा करता हूं। भाजपा की सरकार में पैसा दो, आर्डर लो चल रहा है। संस्कृति केवल भाजपा के भाषणों में है।

यह भी पढ़ें –Actress Urfi Javed : टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को दी जान से मारने की धमकी

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE