अर्जुन कपूर, अब मलाइका को कर रहे डेट पहले सलमान की बहन से रिश्ता

0
470
Arjun Kapoor
Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उस कपूर खानदान के बेटे हैं जिसके परिवार के लगभग सभी सदस्य फिल्मों में हैं। उनके पिता बोनी कपूर मशहूर फिल्म निमार्ता हैं तो वहीं उनके चाचा अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर और चर्चित फिल्म अभिनेता में से एक हैं। अर्जुन की बहनें सोनम और जान्हवी कपूर भी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

अर्जुन कपूर अपने अभिनय के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। अर्जुन कपूर सलमान खान की सबसे छोटी बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 2 वर्षों तक डेट किया था। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरा एकमात्र गंभीर रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ था। मैं उन्हें तब डेट कर रहा था, जब मैं 18 वर्ष का था और यह 2 वर्षों तक चला था’ मैं सलमान खान से डरता था’ मैं अर्पिता खान को डेट कर रहा हूं, यह बात पूरे परिवार को मैंने ही बताई थी।

अर्जुन कपूर इन दिनों अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दरअसल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है दोनों की काफी तस्वीरें वायरल होती हैं। दोनों एक-दूसरे के घर पर भी नजर आते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

SHARE