उत्तराखंड का पांचवा चुनाव, भाजपा के 59 उम्मीदवारों की सूची Uttarakhand Election BJP List

0
1328
Uttarakhand Election BJP List
Uttarakhand Election BJP List

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Uttarakhand Election BJP List: उत्तराखंड के पांचवें विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 59 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड में विकास कार्यों को गिनाते हुए उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने सूची की घोषणा की। पहली सूची में 59 विधायक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा से किस्मत आजमाएंगे। 59 उम्मीदवारों की सूची में 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

किसे कहां से मिला मौका? Uttarakhand Election BJP List

  • ऋषिकेश से प्रेमचंद्र अग्रवाल
  • श्रीनगर से धन सिंह रावत
  • मसूरी से गणेश जोशी
  • चकराता से रामशरण नौटियाल
  • कर्ण प्रयाग से अनिल नौटियाल
  • धनौल्टी से प्रीतम सिंह पंवार

राज्य का पांचवां चुनाव Uttarakhand Election BJP List

गौरतलब है कि उत्तराखंड में एक ही चरण में यानी 14 फरवर को मतदान होना है और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं, जिसके लिए बीजेपी, कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। फिलहाल उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की अगुआई वाली पार्टी सत्ता में है। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी पिछले पांच सालों में ही राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री हैं। उत्तराखंड राज्य का निर्माण साल 2000 में हुआ था और यह राज्य का पांचवां विधानसभा चुनाव है।

Also read : Kullu Accident News जेसीबी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE