Stock Market : माह के आखिरी दिन लुढ़का बाजार

0
511
Stock Market

Stock Market 677 अंक गिरकर 59,306 पर बंद
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Stock Market हफ्ते और महीने के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल रही और लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। जहां एक दिन पहले साप्ताहिक एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 प्रतिशत से ज्यादा गिरे थे, वहीं आज भी लगभग एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 29 अक्टूबर को सेंसेक्स 677 अंकों की गिरावट के साथ 59,306 और निफ्टी 185.60 अंकों की गिरावट के साथ 17,671 पर बंद हुआ है।

Stock Market बिकवाली रही हावी

आज मुख्य रूप से रिलायंस जैसे दिग्गज और आईटी स्टॉक्स में बिकवाली हावी रही, जिस कारण बाजार पर दबाव बढ़ा। वहीं एशियाई बाजारों में भी गिरावट का घरेलू इक्विटी बाजार पर असर पड़ा। कारोबार के दिन इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 60 हजार के पार 60,132.81 और निफ्टी 17,915.85 तक पहुंचा था लेकिन बिकवाली के दबाव के चलते तेजी संभल न सकी और दोनों ही घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स एक फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।

Stock Market शंघाई और टोक्यो बाजार में बढ़त

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो आज एशियाई बाजारों में शंघाई और टोक्यो के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग और सियोल के शेयर बाजार लाल रंग के साथ बंद हुए। यूरोप में स्टॉक एक्सचेंज मध्य सत्र के सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

SHARE