Share Market Update Today 2 March 2022 शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,032 अंक गिरकर 55,214 पर रहा कारोबार

0
549
Share Market Update Today 2 March 2022

Share Market Update Today 2 March 2022 शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,032 अंक गिरकर 55,214 पर रहा कारोबार

आज समाज डिजिटल, मुंबई

Share Market Update Today 2 March 2022 : रूस और यूक्रेन तनाव के बीच शेयर बाजार लाल निशान पर , बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,032 अंक गिरकर 55,214 पर पहुंच गया है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 256.55 अंकों की गिरावट के साथ 16,537 पर आ गया। (Share Market Update Today 2 March 2022) सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयरों में दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक गिरावट है, वहीं बैंक निफ्टी में 2 प्रतिशत की गिरावट देखि गई है।

सेंसेक्स के 23 शेयर गिरावट में

Share Market Update 27 January 2022

आज सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट में और 7 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा ICICI Bank का शेयर 4% टूटा है जबकि HDFC Bank 3% गिरा है। SBI का शेयर 2%, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और HDFC के स्टॉक 2-2% गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह एशियन पेंट्स, मारुति के स्टॉक में 3-3% की गिरावट है। कोटक बैंक 2% नीचे है।

इनके उल्ट डॉ. रेड्डी, नेस्ले, सनफार्मा, टाइटन में मामूली गिरावट है। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील सबसे ज्यादा 3% ऊपर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, विप्रो और लार्सन एंड टुब्रो में मामूली तेजी हैं।
वहीं निफ्टी के 50 में से 20 स्टॉक तेजी में और 30 नीचे हैं। बढ़ने वालों में प्रमुख रूप से कोल इंडिया, हिंडालको, टाटा स्टील, UPL और ONGC हैं।

Dow Jones में आई इतनी गिरावट

Share Market Update

आज मुख्तय: एशियाई बाजारों में तेज गिरावट है। (Share Market Update Today 2 March 2022) वहीं इसके पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को Dow Jones में 598 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 33,294.95 के स्तर पर बंद हुआ। रूस की सेना के कीव की ओर तेजी से बढ़ने की खबर मिली है।

Also Read : मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित करेगी हरियाणा सरकार
SHARE