Auto Sales January 2023 : जनवरी 2023 में 14 प्रतिशत बढ़ी वाहनों की बिक्री, ऑटो सेक्टर में मजबूती, जानिए कौन सी कंपनी रही टॉपर

0
304
Auto Sales January 2023

आज समाज डिजिटल, Auto Sales January 2023 : साल 2023 का पहला महीना ऑटो सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा है। जनवरी 2023 में गाड़ियों की बिक्री में 14 प्रतिशत का उछाल आया है। जनवरी 2023 में 18 लाख 26 हजार 669 व्हीकल्स बिकीं, जबकि पिछले साल जनवरी में 16 लाख 08 हजार 505 व्हीकल बिके थे। यह रिपोर्ट फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने जारी की है। 

FADA की रिपोर्ट के मुताबिक पैसेंजर व्हीकल में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी की बिक्री रही और कंपनी ने सबसे ज्यादा 1.50 लाख कारें बेची हैं। वहीं टू-व्हीलर्स में हीरो मोटरकॉर्प 3.70 लाख गाड़ियों की बिक्री के साथ टॉप पर है। 3-व्हीलर सेगमेंट में बजाज ऑटो ने सबसे ज्यादा 24,564 गाड़ियां बेचीं हैं और कमर्शियल सेगमेंट में 31,847 गाड़ियों की बिक्री के साथ टाटा मोटर्स पहले नंबर पर है।

पैसेंजर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन 22 प्रतिशत बढ़ा

आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में पैसेंजर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन 22 प्रतिशत बढ़कर 3,40,220 यूनिट्स पर पहुंच गया। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 2,79,050 यूनिट्स की सेल रही थी। इसी तरह, दोपहिया वाहनों की रिटेल बिक्री पिछले महीने बढ़कर 12,65,069 यूनिट्स हो गई, जबकि जनवरी, 2022 में यह आंकड़ा 11,49,351 यूनिट्स रहा था. इस तरह दोपहिया वाहनों की बिक्री में 10% का इजाफा हुआ। जनवरी में तिपहिया वाहनों की रिटेल बिक्री 59% बढ़कर 41,487 यूनिट्स पर पहुंच गई।

ट्रैक्टर की सेल में 8 प्रतिशत का उछाल (Auto Sales January 2023)

वहीं कमर्शियल व्हीकल की बात करें तो इनका रजिस्ट्रेशन 16% बढ़कर 82,428 यूनिट्स पर पहुंच गया। जनवरी, 2022 में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 70,853 यूनिट्स रही थी। इसी तरह ट्रैक्टर बिक्री पिछले महीने 8% बढ़कर 73,156 यूनिट्स हो गई, जबकि जनवरी, 2022 में यह आंकड़ा 67,764 यूनिट्स रहा था।

सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में हो रहा सुधार

FADA के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि जनवरी में वाहनों की कुल रिटेल बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बढ़ी है, लेकिन यह प्री-कोविड यानी जनवरी, 2020 की तुलना में अब भी 8% प्रतिशत अभी भी कम है। हालांकि राहत की बात यह है कि चीन में कारखाना गतिविधियां एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही हैं, ऐसे में कलपुर्जों और सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति की स्थिति में सुधार की उम्मीद है. इससे वाहनों की आपूर्ति बेहतर होगी और वेटिंग टाइम घटेगा। (January auto sales)

सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 कारें (Know Top 5 Cars)

जनवरी में सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों की सूची में पहला स्थान मारुति ऑल्टो ने अपने नाम किया है। पिछले महीने बेची गई 21,411 इकाइयों के साथ मारुति ऑल्टो, जनवरी 2022 में बेची गई 12,342 इकाइयों की तुलना में 73.48 प्रतिशत अधिक है।

Know Top 5 Cars

इसके बाद मारुति वैगनआर की 20,466 यूनिट्स बिकी है। मारुति सुजुकी बलेनो की बिक्री में जनवरी 2023 में 140.86 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। पिछले महीने मारुति ने 16,357 यूनिट्स बलेनो कार बेचीं।

इनके अलावा मारुति सुजुकी के गढ़ को तोड़कर टाटा नेक्सॉन और हुंडई क्रेटा इस सूची में 5वें और 6वें स्थान पर रहीं। जनवरी 2023 में Nexon की बिक्री 12.67 प्रतिशत बढ़कर 15,567 यूनिट्स हो गई है, जो जनवरी 2022 में बेची गई 13,816 इकाइयों से अधिक थी। हुंडई क्रेटा की मांग भी बढ़ी है। यह जनवरी 2023 में 52.37 प्रतिशत YoY और 47.35 प्रतिशत MoM बढ़कर 15,037 यूनिट्स हो गई है।

ये भी पढ़ें : अडाणी के शेयरों में भारी गिरावट जारी, 3 शेयर ASM लिस्ट में शामिल

ये भी पढ़ें : Adani Group को लेकर मूडीज भी अलर्ट, जानिए क्या कहा कंपनी ने

ये भी पढ़ें : General Budget 2023-24 Updates: युवाओं व महिलाओं को बड़ी सौगात, रेलवे के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट

ये भी पढ़ें : Budget 2023-24 Update: प्रति व्यक्ति इनकम दोगुनी से बढ़कर 1.97 लाख रुपए : निर्मला सीतारमण

ये भी पढ़ें : RBI ने बैंकों से मांगा अडाणी को दिए कर्ज का ब्यौरा, FPO रद्द होने के बाद भी अडानी इंटरप्राइसेस का शेयर 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE