• बिहार में एनडीए को मिलेगा स्पष्ट जनादेश: डॉ अमरेंद्र सिंह
  • बिहार में फिर बनेगी एनडीए सरकार: सुरेश यादव
  • विपक्षी पार्टियों को पूरी तरह से नकार चुकी है बिहार की जनता: सुरेश यादव

Gurugram News(आज समाज नेटवर्क)गुरुग्राम। भाजपा युवा नेता, पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री एवं हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व पूर्व चेयरमैन डॉ अमरेंद्र सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीजेपी जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश यादव ने गुरुग्राम में पूर्वांचल समाज के प्रवासी नागरिकों के साथ बिहार विधानसभा चुनाव पर मंथन करने के साथ लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

डॉ अमरेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट जनादेश मिलने जा रहा है, वहां पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को पीएम मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर पूर्ण भरोसा है और जनता पूरी तरह से भाजपा और एनडीए के साथ है। डॉ अमरेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में प्रथम चरण के चुनाव के रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि जनता फिर से वहां एनडीए की सरकार देखना चाहती है।

डॉ अमरेंद्र सिंह ने बिहार के नागरिकों से निवेदन किया कि बिहार में विकास की गति को बरकरार रखने और प्रदेश को विकसित राज्य की दिशा में अग्रसर करने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें। सुरेश यादव ने कहा कि बिहार में 2005 से पहले जंगलराज कायम था। लोगों में असुरक्षा का भय रहता था। राजद के शासन के दौरान, गुंडों और अपराधियों का बोलबाला था। बिहार की सड़कों का बुरा हाल था। बिहार शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में काफी पीछे था। लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में वहां पर सरकार ने बिहार को बदहाली से बाहर निकलने का काम किया है। नीतीश कुमार ने बिहार में जंगलराज समाप्त कर प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त किया है।

एनडीए सरकार ने बिहार को एक प्रगतिशील राज्य और विकसित भारत की ओर बढ़ने वाला राज्य बनाने के लिए काम किया है

बिहार में सड़कों का जाल बिछाया गया है। शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र को एनडीए की सरकार ने काफी मजबूत किया है। बिहार के युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। एनडीए सरकार ने बिहार को एक प्रगतिशील राज्य और विकसित भारत की ओर बढ़ने वाला राज्य बनाने के लिए काम किया है। एनडीए सरकार के इन ऐतिहासिक कार्यों से बिहार की जनता पूरी तरह से संतुष्ट हैं। लोगों में भाजपा और एनडीए के प्रति उत्साह को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि वहां पर एनडीए को फिर से ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी। उन्होंने बिहार के नागरिकों से एनडीए के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का निवेदन किया। बैठक में जनसेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच के अध्यक्ष रणधीर राय, युवा नेता हरिवंश मौर्य, रविकांत श्रीवास्तव और पुरुषोत्तम जांगड़ा कासन मानेसर आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़े:- Gurugram Cancer Patient Suicide: गुरुग्राम में कैंसर पीड़ित महिला तीसरी तीसरी मंजिल से कूदी, मौत