- रांची से अशर दानिश को गिरफ्तार
- आईईडी बनाने का सामान बरामद
Delhi Police Special Cell Raid, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्रीय एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार राज्यों में छापेमारी करके आईएसआईएस के पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से आईईडी बनाने में यूज किए जाने वाली सामग्री भी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सभी संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के कंटेक्ट में थे। संदिधों के भारत में होने और बड़े हमले की योजना बनाने की सूचनाओं के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियां देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में संयुक्त अभियान चला रही हैं।
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News: लाल किले से सोना व हीरा जड़ित कलश चोरी, कीमत 1 करोड़
आफताब और सूफियान दिल्ली से दबोचे
छापों के दौरान आफताब और सूफियान नाम के दो आतंकवादियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों मुंबई के रहने वाले हैं। स्पेशल सेल ने मुंबई में उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की और हथियार और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने एक समानांतर अभियान में रांची से अशर दानिश को गिरफ्तार किया है।
भारत से टेरर मॉड्यूल को आपरेट कर रहा था दानिश
दानिश के ठिकाने से रासायनिक आईईडी बनाने का सामान बरामद किया गया। वह भारत से टेरर मॉड्यूल को आपरेट कर रहा था। उसके रांची स्थित ठिकाने से बरामद सामग्री में एक देसी पिस्तौल, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, कारतूस, सल्फर पाउडर, नाइट्रिक एसिड जैसे रसायन व कॉपर शीट, स्ट्रिप वायर, बॉल बेयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और लैपटॉप शामिल है। इसके अलावा उसके ठिकाने से मोबाइल फोन व नगदी मिली है।
बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था मॉड्यूल
अधिकारियों के अनुसार, आईएसआईएस से प्रेरित यह मॉड्यूल एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए कई आरोपी रासायनिक बम बनाने में माहिर हैं। अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को 3 आतंकी गिरफ्तार किए गए थे, जिनमें से दो दिल्ली से थे। बरामद सबूतों के आधार पर, पुलिस ने बाद में देर रात एक अभियान में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या पांच हो गई।
इन – इन जगहों से हत्थे चढ़े आतंकी
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से दो, रांची से एक, मध्य प्रदेश से एक और हैदराबाद से एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। पांच राज्यों में चल रही छापेमारी में दबोचे गए संदिग्ध आतंकियों की संख्या अब पांच हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई, झारखंड, मध्य प्रदेश और हैदराबाद में छापेमारी जारी है। संयुक्त अभियान के बारे में जानकारी देने के लिएदिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है।
ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : दिल्ली में महिला समेत तीन की हत्या से सनसनी