Delhi News Hindi : दिल्ली सरकार बदलेगी स्कूल शिक्षा मॉडल

0
112
Delhi News Hindi : दिल्ली सरकार बदलेगी स्कूल शिक्षा मॉडल
Delhi News Hindi : दिल्ली सरकार बदलेगी स्कूल शिक्षा मॉडल

अब राजधानी दिल्ली के स्कूलों में एआई आधारित शिक्षा की जाएगी प्रधान

Delhi News Hindi (आज समाज), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में करीब ढाई दशक बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार दिल्ली वासियों के लिए एक आदर्श शासन मुहैया कराने को वचनबद्ध है। सरकार की यह कोशिश है कि लोगों को हर वह सुविधा मुहैया करवाई जाए जिससे पिछली सरकारों ने उन्हें महरूम रखा है। यह विचार व्यक्त करते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार ऐसी ही एक पहले दिल्ली के स्कूलों में करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस और फिर आप सरकार की गलत नीतियों के चलते दिल्ली की शिक्षा प्रणाली ध्वस्त हो चुकी है।

कुछ कमरे और स्वीमिंग पूल बना देना मॉडल नहीं होता

दिल्ली के शिक्षा के मॉडल में कुछ कमरे और स्वीमिंग पूल बना देना मॉडल नहीं हो सकता। दिल्ली में सरकारी स्कूल एक हजार रह गए और निजी स्कूल बढ़कर 1700 हो गए। क्योंकि सरकारी स्कूल पढ़ाई के तौर-तरीकों में पिछड़ गए। उन्होंने कहा, रेखा सरकार में एआई व तकनीक आधारित शिक्षा मॉडल लागू होगा। 37 हजार क्लास में 700 स्मार्ट बोर्ड थे। सभी सीएमश्री स्कूलों में 21 हजार स्मार्ट क्लास बनाएंगे। देश में एक बोर्ड पर्याप्त है इसलिए दिल्ली सरकार के स्कूलों में सीबीएसई से पढ़ाई होगी। इसलिए डीबीएसई को बंद करने का फैसला लिया गया है। 27 वर्षों से स्कूलों में अभिभावकों पर तरह तरह के आर्थिक बोझ लादे जाते हैं।

नए सत्र से शुरू होगा नया मॉडल

सूद ने कहा कि नए एक्ट को दिल्ली कैबिनेट से स्वीकृति देकर राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेजा है। इसे नए वर्ष से लागू किया जाएगा। मातृ भाषा में कोई भी व्यक्ति बेहतर सोच सकता है इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा में मातृ भाषा में शिक्षा का प्राविधान किया गया है। साइंस आॅफ लिविंग में सिविक सेंस की पढ़ाई नर्सरी से ही होनी चाहिए। अध्यात्म को भी शामिल किया जाएगा। 21 हजार टैबलेट बांटे जाएंगे। एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवासन ने कहा कि पिछली दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पीएमजेएसवाई को लागू नहीं किया।