DC Nishant Yadav किसी भी जरूरतमंद को सर्दी से नहीं ठिठुरने देंगे
DC Nishant Yadav
प्रवीण वालिया, करनाल :
DC Nishant Yadav करनाल व्यापार मंडल करनाल द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी साई बाबा के मंदिर परिसर में जरूरत मंदों को ऊनी वस्त्रों कंबल और शालों के साथ जैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसी निशांत यादव थे। उनके साथ उनकी पत्नी डा. प्रीति यादव भी पहुंचीं। इस अवसर पर डीसी का स्वागत चेयरमैन नरेंद्र भांबा ने किया। उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी भांबा ने डीसी निशांत यादव की पत्नी डा. प्रीति यादव का स्वागत शाल पहना कर किया।
डीसी निशांत यादव ने कहा है कि प्रशासन द्वारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए व्यपाक प्रबंध किए हैं। करनाल में कोई भी सर्दी से ठिठुर कर नहीं मरेगा। इसके लिए जगह जगह रेन बसेरे बनाए गए हैं। इसके अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं की भी मदद ली जा रही हैं। उन्होंने करनाल व्यापार मंडल की सराहना की। उन्होंने व्यापारियों से जरूरतमंदों के कंबल और ऊनी वस्त्र वितरित कर नैक काम किया हैं। वह श्री साई बाबा सैक्टर छह परिसर में आयोजित ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन करनाल व्यापार मंडल् द्वारा कि या गया।
आस पास के सभी गरीबो को कंबल देकर की मद्द्त (DC Nishant Yadav)
इस अवसर पर आस पास के सैकडों गरीबों को ऊनी वस्त्र और कंबल, जैकेट, शाल वितरित किए गए। इस अवसर पर डीसी निशांत यादव के साथ उनकी पत्नी डा.प्रीति यादव भी थी। उन्होंने साई बाबा के दर्शन किए। मंदिर समिति ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन नरेंद्र भांबा ने कहा कि करनाल व्यपार मंडल हर साल जरूरत मंदों को साई बाबा मंदिर में आकर उनको जैकेट स्वेटर कंबल शाल बच्चों को ऊनी कपड़े देता हैं। हर साल भंडारा भी लगाता है। करनाल व्यपार मंडल हमेशा समाज के साथ खड़ा हुआ है। समाज कल्याण के कार्यों में सदैव आगे रहता हैं।
यें रहे मौजूद (DC Nishant Yadav)
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल ने कहा कि व्यापारी हमेशा प्रशासन के साथ हैं। उन्होंने कहा कि व्यपार मंडल हर साल इस तरह के काम सर्दी भर करता हैं। इस कार्यक्रम में करनाल व्यापार मंडल के प्रधान जेआर कालड़ा, कैलाश सचदेवा, बप्पन चौधरी, सुनील गुप्ता, राकेश खन्ना, रमेश गांवर, अविनाश बंसल, विनोद गोयल, विक्की चौपड़ा, विक्की ढींगड़ा, प्रवीण गिरधर, कृष्ण सचेदवा, वरिंदर सरदाना, बलदेव गिरधर, विजय गिरधर, जय गोपाल, शशि टंडन, राकेश मदान, गुरपाल सिंह, सन्नी मैहता, गिरधर, रविंद्र ढल, प्रवेश गाबा, डा.बी.एस विर्क, टोनी कक्कड़, अनिल भाटिया सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।
Sub Editor at Indianews.in | Indianewsharyana.com | Aajsamaj.com | Complete knowledge of all Indian political issues, crime and accident story. Along with this, I also have some knowledge of business.