DA Hike Update(आज समाज) : उत्तराखंड सरकार के अधीन कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के DA में बंपर बढ़ोतरी हुई है। इसका लाभ बड़ी संख्या में कर्मचारियों को मिलेगा। राज्य सरकार ने पाँचवें और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA में बढ़ोतरी को मंजूरी देकर सबका दिल जीत लिया है।

सरकार ने पाँचवें वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों का DA 45.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत और छठे वेतनमान वालों का DA 246 से बढ़ाकर 252 करने का फैसला किया है। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में बंपर बढ़ोतरी होगी। इसका सीधा लाभ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा। अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी। दशहरा से पहले पुष्कर सिंह धामी की यह पहली बड़ी घोषणा मानी जा रही है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ कब मिलेगा?

अब कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ कब मिलेगा? पुष्कर सिंह धामी ने पाँचवाँ वेतनमान प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी, 2025 से महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दी है।

छठे केंद्रीय वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 24 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत कर दिया गया है। इसकी दरें भी 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होंगी। अब सभी के वेतन में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

जानें कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना

महंगाई भत्ते की गणना कर्मचारी और पेंशनभोगी को महंगाई से राहत देने के लिए की जाती है। इसकी गणना महंगाई दर के आधार पर होती है। अलग-अलग कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते के नियम अलग-अलग निर्धारित हैं। इसके साथ ही, केंद्र सरकार के कर्मचारी के लिए आधार वर्ष (2001 = 100 या 2016 = 100) के आधार पर औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) भी लिया जाता है।

वहीं, राज्यों में डीए की गणना केंद्र सरकार की घोषणा पर निर्भर करती है। कई राज्य ऐसे हैं जो केंद्र सरकार की दरों को लागू करते हैं। ये हैं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल आदि। इनके अलावा, कुछ राज्य अपने विवेकानुसार कर्मचारियों का डीए तय करते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर केंद्र सरकार डीए 50% घोषित करती है, तो इसे स्वीकार करने वाले राज्य अपने कर्मचारियों के मूल वेतन का 50% डीए देंगे। यानी अगर मूल वेतन 30,000 रुपये है, तो 15,000 रुपये डीए के रूप में दिए जाएँगे।

यह भी पढ़े : EPFO 3.0 Update : डिजिटलीकरण के साथ होंगे कई बदलाव मिलेगी बेहतर सेवाएं