खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए चारा, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान से भरे गए है ट्रक
CM Nayab Saini, (आज समाज), कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज कुरुक्षेत्र से राहत सामग्री से भरे 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया। ये ट्रक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजे गए है। सीएम नायब सैनी ने पिपली की अनाज मंडी से ट्रकों को झंडी दिखाई।
इन ट्रक में अलग-अलग प्रकार की खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए चारा, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान भेजा गया। समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों की ओर से एकत्रित की गई इस सामग्री को बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि संकट की घड़ी में लोगों को राहत मिल सके। वहीं सीएम नायब सैनी ने सीपी राधाकृष्णन को देश के उपराष्ट्रपति को बधाई दी।
राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान साधा निशाना
इस दौरान सीएम नायब सैनी ने राहुल गांधी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि इन लोगों का इतिहास रहा है, जब भी देश में कोई विपदा आई तो राहुल गांधी विदेश में चले जाते हैं। केजरीवाल तो उनसे भी ऊपर निकले। वहीं प्राकृतिक आपदा के इस समय राहुल गांधी विदेश में घूम रहे हैं।
संकट की इस घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है नायब सैनी सरकार
कुरुक्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार संकट की इस घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है। उन्हें हर संभव मदद हरियाणा सरकार और हरियाणा के लोग भेज रहे हैं। हरियाणा सरकार ने पंजाब की मदद के लिए 5 करोड़ रुपए की सहायता भी की है।
पंचकूला में भाजपा कार्यालय से राहत सामग्री से भरे तीन 3 ट्रक किए गए रवाना
वहीं गत दिवस भी पंचकूला से बीजेपी ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी मदद भेजी है। प्रदेश कार्यालय से राहत सामग्री से भरे तीन ट्रक रवाना किए गए, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के हालात का जायजा लेने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता अपने स्तर पर भी पंजाब, हिमाचल और जम्मू के बाढ़ प्रभावितों तक मदद पहुंचा रहे हैं। पूनिया ने यह भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले ही तीनों प्रदेशों को 5-5 करोड़ रुपए की सहायता राशि दे चुके हैं, ताकि बाढ़ पीड़ितों को तुरंत राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें : संकट की घड़ी में पूरा देश पंजाब के साथ : पीएम