CM Mamata Banerjee On Gangrape, कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ओडिशा की रहने वाली मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगबबूला हैं और उन्होंने कहा है कि आरोपियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वारदात शुक्रवार देर शाम की है और अब तक तीन दरिंदों को गिरफ्तार किया गया है और दो फरार हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले में आज अपनी प्रतिक्रया दी है।
ये भी पढ़ें : West Bengal: दुर्गापुर में ओडिशा की छात्रा के साथ गैंगरप मामले में 3 दरिंदे गिरफ्तार
कैंपस परिसर व आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करें निजी कॉलेज
छात्रा अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। ममता ने कहा, वारदात बेहद चौंकाने वाली है और हमारी सरकार ऐसे कृत्यों को बिल्कुल नहीं सहती। उन्होंने कहा, पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है ओर जल्द वे भी गिरफ्त में होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राइवेट कॉलेजों को कैंपस परिसर व आसपास के एरिया में सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
लड़की रात को बाहर कैसे आई, देखना कॉलेज की जिम्मेदारी
सीएम ममता ने कहा कि, छात्रा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही है और कॉलेज की जिम्मेदारी है कि वे यह देखे कि रात के समय साढ़े बारह बजे लड़की कैसे बाहर आ गईं। उन्होंने कहा, मेरी जानकारी के अनुसार गैंगरेप की वारदात वन क्षेत्र में हुई है और पुलिस जांच कर रही है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनकी खैर नहीं है। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
सीएम ने विपक्ष के हमले पर किया पलटवार
विपक्ष के निशाना साधे जाने पर सीएम ममता ने कहा कि ओडिशा में 3 हफ्ते पहले बीच पर 3 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ, इसमें ओडिशा सरकार ने क्या कार्रवाई की। उन्होंने कहा, बंगाल में यदि महिलाओं से कुछ भी होता है तो हर कोई इसे गंभीर मामला मातना है। ममता ने कहा, बिहार, यूपी और ओडिशा में कई दफा ऐसे मामले सामने आए हैं इसलिए हर सरकार को ऐसे कृत्यों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : West Bengal: आईआईएम-कलकत्ता की छात्रा से संस्थान परिसर में दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार