Share Market Update : मुनाफा वसूली और वैश्विक तनाव के चलते गिरे शेयर बाजार

0
204
Share Market Update : मुनाफा वसूली और वैश्विक तनाव के चलते गिरे शेयर बाजार
Share Market Update : मुनाफा वसूली और वैश्विक तनाव के चलते गिरे शेयर बाजार

सेंसेक्स में 756 तो निफ्टी में 198 अंक से ज्यादा की गिरावट, पूरा दिन लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दिया शेयर बाजार

Share Market Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबार के समय सेंसेक्स और निफ्टी पूरा दिन लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए। जानकारों के मुताबिक विदेशी फंडों की निकासी और पश्चिम एशिया में अस्थिरता के कारण निवेशकों में डर का माहौल देखा गया। वहीं बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ। कारोबार खत्म होने के समय रुपया 39 पैसे गिरकर 93.83 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने बताया कि घरेलू इक्विटी बाजारों में तीव्र बिकवाली भी हुई। विदेशी पूंजी निकासी के कारण भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई। दिन के कारोबार के दौरान रुपया 93.87 के निचले स्तर तक भी पहुंचा। 23 मार्च को पहली बार रुपया 94 के स्तर तक भी पहुंचा था। मंगलवार को रुपया 28 पैसे गिरकर 93.44 पर बंद हुआ था। सोमवार को भी रुपया 25 पैसे फिसला था।

इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन

भारतीय शेयर बाजार तीन दिन की तेजी के बाद आज गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सूचकांक- सेंसेक्स 756.84 अंक गिरकर 78,516.49 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 831.03 अंक तक गिरा था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 198.50 अंक की गिरावट के साथ 24,378.10 पर बंद हुआ।

एचसीएल के शेयर सबसे ज्यादा टूटे

एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा 10.85 फीसदी की गिरावट आई। मार्च तिमाही के नतीजों से निवेशकों को खुशी नहीं मिली। कंपनी का शुद्ध लाभ 4,488 करोड़ रुपये रहा। इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक भी प्रमुख नुकसान में रहे। बुधवार को लाभ यानी हरे निशान पर रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, इटरनल और ट्रेंट प्रमुख रहे।

सोने और चांदी के दाम में रही नरमी

ाारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई। जानकारों का कहना है कि इस नरमी के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे शांति प्रयासों का मजबूत होना रहा। इसी के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपए टूटकर 1.57 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही, जबकि चांदी 2,700 रुपए फिसलकर 2.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपए टूटकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

  • TAGS
  • [post_tags]