BSSC CGL Recruitment 2025 : अगर आप भी चाहते हो सरकारी विभाग में नौकरी करना तो ये खबर आपके लिए ख़ास हो सकती है क्यूंकि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/25 के अंतर्गत चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती का उद्देश्य बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में स्नातक स्तर के पदों जैसे सहायक अनुभाग अधिकारी, योजना सहायक, लेखा परीक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि के 1481 रिक्त पदों को भरना है।
BSSC CGL Recruitment 2025 अवलोकन
- संगठन का नाम: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
- परीक्षा का नाम: चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा 2025
- विज्ञापन संख्या: 05/25
- पद: स्नातक स्तरीय पद
- कुल रिक्तियां: 1481
- आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://bssc.bihar.gov.in
- नौकरी का स्थान: बिहार
BSSC CGLभर्ती 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ तिथि : 25 अगस्त 2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025
BSSC CGL भर्ती 2025 आवेदन शुल्क
- यूआर/बीसी/ईबीसी (बिहार के पुरुष) ₹540
- एससी/एसटी/दिव्यांग (केवल बिहार निवासी) ₹135
- सभी महिला उम्मीदवार (केवल बिहार निवासी) ₹135
- बिहार से बाहर के सभी उम्मीदवार ₹540
BSSC CGL 2025 रिक्तियां और योग्यता
- पद का नाम : विभिन्न पोस्ट
- रिक्तियां : 1481
- योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
BSSC CGL भर्ती 2025 आयु सीमा
आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी:
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (सभी श्रेणियां)
- अधिकतम आयु:
- अनारक्षित (पुरुष): 37 वर्ष
- अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला): 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला): 42 वर्ष
- दिव्यांग (PwD): श्रेणीवार ऊपरी आयु में +10 वर्ष की छूट
सरकारी कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
BSSC CGL 2025 चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
कैसे करें BSSC CGL भर्ती 2025 के लिए आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन करने से पहले, सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक दस्तावेज़ (शैक्षणिक, श्रेणी, निवास आदि) स्कैन करके तैयार हैं। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। प्रति उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
यह भी पढ़े:- BSSC Recruitment 2025 : बीएसएससी ने जारी की अपनी 3727 पदों पर भर्ती