- एनडीए में लिए जा रहे फैसलों पर पुनर्विचार की ज़रूरत : कुशवाहा
Upendra Kushwaha upset over seat-sharing, (आज समाज), नई दिल्ली/पटना: भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है लेकिन राष्ट्रीय लोक मोर्चा (Rashtriya Lok Morcha) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने गठबंधन के सीट आवंटन पर नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि भाजपा ने अपने कोटे की 101 सीटों में से 71 उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।
इस बार एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं : कुशवाहा
भाजपा के 71 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उपरेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय मंगलवार देर रात भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके घर पर मिले। बैठक के बाद कुशवाहा ने मीडिया से कहा, इस बार एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं है। दूसरी तरफ सम्राट चौधरी मीडिया के सवालों से बचते दिखे। कुशवाहा ने आज बुधवार को कहा, एनडीए में लिए जा रहे फैसलों पर पुनर्विचार की ज़रूरत है और मैं इसी पर बातचीत करने दिल्ली जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। भाजपा नेता नित्यानंद राय ने कहा, जैसा उपेंद्र जी ने कहा है, सब ठीक है और जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।
एनडीए ने इस तरह की है सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा
बता दें कि एनडीए ने रविवार को 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा की थी। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडी (यू) और भाजपा 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को छह-छह सीटें आवंटित की गईं।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Live: महागठबंधन हो या एनडीए, सीट शेयरिंग पर खींचतान जारी, भाजपा की पहली सूची आज शाम तक