Bihar Assembly Election, (आज समाज), पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए गतिविधियां लगातार जारी हैं। सभी दलों ने पहले चरण के मतदान के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 6 नवंबर को पहले चरण के तहत वोट डाले जाने हैं और इससे पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (एनडीए) ने आज शुक्रवार को अपना घोषणापत्र (manifesto) या ‘संकल्प पत्र’ (Sankalp Patra) जारी किया।

युवाओं, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और किसानों का खास ख्याल

इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हम (एस) के संरक्षक जीतन राम मांझी, लोजपा (आरवी) प्रमुख चिराग पासवान और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए के वादों की घोषणा करते हुए कहा कि ये वादे युवाओं, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और किसानों के लिए हैं। एनडीए में में शामिल पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा हैं।

सकल्प पत्र में मुख्य वादे

  • बिहार में सात एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
  • बिहार के प्रत्येक ज़िले में मेगा स्किल सेंटरों को ग्लोबल स्किलिंग सेंटरों में बदला जाएगा।
  • युवाओं के लिए 1 करोड़ नौकरियां।
  • अति पिछड़े वर्ग के लोगों को 10 लाख रुपये, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग का गठन।
  • बिहार के 4 और शहरों में मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी।
  • एनडीए करोड़पति महिला उद्यमी बनाने के लिए काम करेगा।
  • बिहार में 10 नए औद्योगिक पार्क खोले जाएंगे।
  • बिहार में 10 नए औद्योगिक पार्क खोले जाएंगे।
  • बिहार के 4 और शहरों में मेट्रो ट्रेन सेवाएँ शुरू की जाएंगी।
  • प्रत्येक ज़िले में विनिर्माण इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी।
  • एनडीए 5 वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित करेगा।
  • बिहार में केजी से पीजी तक निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
  • गिग वर्कर्स और ऑटो चालकों को वित्तीय सहायता और कौशल विकास प्रदान किया जाएगा।
  • ‘वोकल फॉर लोकल’ संकल्प के तहत 100 एमएसएमई पार्क स्थापित किए जाएँगे।
  • ‘कपूरगरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ के तहत, किसानों को 3,000 रुपए का वार्षिक लाभ दिया जाएगा, जो कुल मिलाकर 9,000 रुपए होगा।
  • मेड इन बिहार योजना के ज़रिए कृषि निर्यात दोगुना किया जाएगा।
  • एनडीए ने 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का वादा किया है।
  • महिलाओं को समृद्धि और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा मतदान

243 सदस्यीय सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बिहार चुनाव के साथ सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आठ सीटों के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होंगे। इनके नतीजे भी 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : PM In Muzaffarpur: हम छठ मैया को कर रहे यूनेस्को हेरिटेज टैग दिलाने की कोशिश