Big News For Railway Passengers, (आज समाज), फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास अपडेट सामने आ रही है कि जाखल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सात पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने अस्थायी तौर से रद्द कर दिया है। बता दें कि रेलवे ने ये फैसला लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर चल रहे काम को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि ये ट्रेनें 1 दिसंबर से 23 फरवरी 2026 तक रद्द रहेंगी। यात्रियों के लिए ये जानना भी ज़रूरी है की वो कौन सी ट्रेन हैं, जो तीन महीने तक रद्द रहेंगी।

रद्द की गई ट्रेनों में

  • गाड़ी संख्या 54603 (हिसार से लुधियाना)
  • 54604 (लुधियाना से चूरू)
  • 54053 (जाखल से लुधियाना)
  • 54054 (लुधियाना से जाखल)
  • 54605 (चूरू से लुधियाना)
  • 54606 (लुधियाना से हिसार)
  • 54635 (हिसार से लुधियाना) शामिल हैं।

जाखल रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का एक प्रमुख जंक्शन

हालांकि रेलवे के इस फैसले से हिसार-लुधियाना रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि जाखल रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का एक प्रमुख जंक्शन है, जहाँ से सैकड़ों यात्री प्रतिदिन ट्रेनें बदलते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले इस बदलाव को जरूर ध्यान में रखें और जरुरत पड़ने पर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से ताज़ा  जानकारी प्राप्त करते रहें।

ये भी पढ़ें: Bhupinder Singh Hooda बोले- कांग्रेस जनहित का हर मुद्दा उठाने के लिए प्रतिबद्ध, बिहार चुनाव और बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर भी दी प्रतिक्रिया 

ये भी पढ़ें: Dayalu Yojana-2 : हरियाणा सरकार ने शुरू की दयालु योजना-2, जानें किसे मिलेगा लाभ