- बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा से प्रभावित होकर निकाली गई यात्रा
Bhiwani News(आज समाज) लोहारू। सनातन हिंदू जागृति संगठन के सदस्यों द्वारा रविवार को सनातन हिन्दू सद्भावना यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्याा में गणमान्य लोगों ने भाग लिया वहीं युवाओं में इस यात्रा को लेकर खासा जोश देखा गया। यात्रा स्वर्ण जयंती पार्क से शुरू होकर शहर के रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी, देवीलाल चौक, बस स्टेंड आदि विभिन्न चौक चौराहों से गुजरी जिसमें सनातन धर्म को बचाने का संदेश दिया गया।
सनातन धर्म प्राचीन धर्मों में से एक
सद्भावना यात्रा के संयोजक पुजारी अक्षय शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म, जिसे हिंदू धर्म या वैदिक धर्म भी कहा जाता है। विश्व के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है। यह धर्म मुख्यत: वेदों, उपनिषदों, पुराणों, और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। सनातन धर्म का मूल उद्देश्य जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए आत्मा को ज्ञान, भक्ति, और कर्म के माध्यम से ब्रह्म तक पहुंचाना है।
हिंदुओं को जागृत होने की आवश्यकता
उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा से देश में सनातन के प्रति बदलाव देखने को मिलने वाला है। उनकी इस यात्रा से प्रभावित होकर सनातन हिंदू जागृति संगठन लोहारू की इकाई ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यही समय है जिसमें हिंदुओं को जागृत होने की आवश्यकता है।
यदि हिंदू एक रहेगा तो विश्व की कोई भी शक्ति उनको कमजोर नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि यात्रा को जन समर्थन मिला है। इस मौके पर विजय शेखावत, कमलेश भोड़ूका, डॉ. सुरेश भारद्वाज, डॉ. अनिल जोशी, सुशील शर्मा, प्रमोद शर्मा, मोहन लाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, पवन पीजी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढे : Road Accident : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक व्यक्ति की मौत